{"_id":"64be6ece99861aca0b019a06","slug":"police-raid-on-restaurant-cafe-actions-in-raipur-chhattisgarh-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: रेस्टोरेंट, कैफे और होटलों पर पुलिस का छापा, हैलो जिंदगी अभियान के तहत कार्रवाई, संचालकों को दी समझाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: रेस्टोरेंट, कैफे और होटलों पर पुलिस का छापा, हैलो जिंदगी अभियान के तहत कार्रवाई, संचालकों को दी समझाइश
Mon, 24 Jul 2023 06:00 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Mon, 24 Jul 2023 06:00 PM IST
सार
इसी क्रम में रेस्टोरेंट, कैफे, क्लब और होटल में आकस्मिक चेकिंग की गई। पुलिस ने कुल आठ विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की टीम गठित कर रायपुर शहर के कई जगहों में धावा बोला है।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट, कैफे, क्लब और होटलों पर पुलिस का छापा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर पुलिस का नशे के खिलाफ व्यापक जन-जागरूकता मुहिम हैलो जिंदगी चल रही है। इसी क्रम में रेस्टोरेंट, कैफे, क्लब और होटल में आकस्मिक चेकिंग की गई। पुलिस ने कुल आठ विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की टीम गठित कर रायपुर शहर के कई जगहों में धावा बोला है। इस दौरान संचालकों को समझाइश भी दी। रेस्टोरेंट, कैफे, क्लब, ढ़ाबा और होटल को निर्धारित समय में बंद कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
अलग-अलग विभाग से गठित टीम अलग-अलग जगहों पर स्थित रेस्टोरेंट, कैफे, क्लब, ढ़ाबा और होटल पर धावा बोला है। इस क्रम में टीटोस क्लब रायपुरा डीडी नगर, फ्लोरेंस क्लब व्ही आई पी रोड तेलीबांधा, जूक क्लब वी आई पी रोड तेलीबांधा, ई डी एल होटल एंड रेस्टोरेंट पंडरी, एफ टी बी होटल एंड रेस्टोरेंट व्ही आई पी रोड तेलीबांधा, स्काई लाउंज क्लब व्ही आई पी रोड तेलीबांधा, सीमर्स होटल पंडरी और बीडी क्लब पीटीएस चौक माना में दबिश देकर आकस्मिक चेकिंग की गई।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम के अधिकारियों ने रेस्टोरेंट, कैफे और क्लब संचालकों को चोरी छिपे हुक्का नहीं पिलाने, अवैध रूप से शराब बिक्री नहीं करने, लोगों को बैठाकर शराब न पिलाने, निर्धारित समय में रेस्टोरेंट, कैफे और क्लब को बंद करने समझाइश दी गई। इस दौरान 2 लोगों से इलेक्ट्रिक सिगरेट जब्त किया गया। उनके खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके साथ ही tittos बार में लाइसेंस नियमों का उल्लघंन करते पाए जाने से उनके खिलाफ आबकारी विभाग को कार्रवाई करने के लिए पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन