{"_id":"6a5f70b1eb5f985179016231","slug":"police-launched-a-campaign-against-trucks-and-trailers-parked-on-the-roadside-issuing-25-challans-and-fir-aga-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: सड़क किनारे खड़े ट्रक-ट्रेलरों पर चला पुलिस का अभियान, 25 चालान और 3 चालकों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: सड़क किनारे खड़े ट्रक-ट्रेलरों पर चला पुलिस का अभियान, 25 चालान और 3 चालकों पर एफआईआर
Tue, 21 Jul 2026 06:44 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 21 Jul 2026 06:44 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़े ट्रक-ट्रेलरों पर चला पुलिस का अभियान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। यातायात थाना टाटीबंध और आमनाका थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने हीरापुर मार्ग, बिलासपुर रोड और टाटीबंध चौक के आसपास विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले ट्रक और ट्रेलरों पर कार्रवाई की।
अभियान के दौरान नो पार्किंग क्षेत्र और सड़क पर यातायात बाधित कर खड़े भारी वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत 25 ई-चालान जारी किए गए। वहीं, गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर तीन भारी वाहन चालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 285 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। कार्रवाई के बाद तीनों चालकों को आमनाका थाना भेजा गया।
पुलिस ने अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क किनारे अनधिकृत पार्किंग नहीं करने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी। अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर अवैध पार्किंग से दुर्घटनाओं और जाम की स्थिति बनती है, इसलिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।