फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police have arrested those who sold 12 flywheel trucks in several pieces in Raipur

Raipur Crime: 12 चक्का ट्रक को कई टुकड़ों में कटा, फिर एक-एक करके बेच रहा था,पुलिस ने छापेमारी कर रंगेहाथ दबोचा

Tue, 03 Sep 2024 04:14 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 03 Sep 2024 04:14 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में 12 चक्का ट्रक को काटकर बेचने का मामला सामने आया है। ट्रक के अलग अलग पार्ट को बेचने के लिए आरोपी ने एक इंजन, चेचिस और केबिन को अलग-अलग कर दिया।

विज्ञापन
Police have arrested those who sold 12 flywheel trucks in several pieces in Raipur
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में 12 चक्का ट्रक को काटकर बेचने का मामला सामने आया है। ट्रक के अलग अलग पार्ट को बेचने के लिए आरोपी ने एक इंजन, चेचिस और केबिन को अलग-अलग कर दिया। मामले में पुलिस ने यार्ड में छापेमारी कर अवैध माल को जब्त कर लिया है। यार्ड में ट्रक का अवैध रूप से कटिंग कर उसके पार्ट्स का बिक्री करने वाला आरोपी गाजी खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को जानकारी मिली कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत सरोरा स्थित गाजीखां के यार्ड में अवैध रूप से ट्रक की कटिंग कर ट्रक के पार्ट्स की बिक्री की जा रही है। इस पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना उरला की संयुक्त टीम ने यार्ड में रेड कार्रवाई की। इस दौरान यार्ड में एक व्यक्ति उपस्थित पाया गया जिसने पूछताछ में अपना नाम गाजी खां होना बताया गया। 
विज्ञापन


टीम के सदस्यों ने यार्ड की तलाशी लेने पर एक 12 चक्का ट्रक का इंजन एवं चेचिस आधा कटा हुआ और ट्रक का केबिन डाला, ट्रक का नम्बर प्लेट, इंजन, आठ नग टायर क्राउन, डीजल टंकी, कमानी और एक नग केबिन रखा हुआ पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा ट्रक के पार्ट्स के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास किये जाने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने गाजी खान  गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ट्रक के कटे हुए पार्ट्स इंजन और चेचिस आधा कटा हुआ साथ ही ट्रक का केबिन डाला, ट्रक का नम्बर प्लेट, इंजन, 08 नग टायर क्राउन, डीजल टंकी, कमानी एवं 01 नग केबिन जुमला कीमती लगभग एक लाख 80 हजार रुपये जब्त किया। आरोपी गांजी खान पहले भी ट्रक चोरी एवं ट्रक कटिंग के प्रकरण में जिला कोरबा में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed