फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba: Charandas Mahant and Jaisingh Agrawal celebrated Teej-Rakshabandhan with thousands of women,

कोरबा में तीज-रक्षाबंधन का आयोजन: हजारों महिलाओं की उमड़ी भीड़; महंत-अग्रवाल ने साड़ी भेंट कर लिया आशीर्वाद

Tue, 15 Sep 2026 09:41 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2026 09:41 PM IST
सार

श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में तीज और रक्षाबंधन का उत्सव इस बार भव्य अंदाज में मनाया गया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की मेजबानी में हुए आयोजन में कोरबा समेत ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं।

विज्ञापन
Korba: Charandas Mahant and Jaisingh Agrawal celebrated Teej-Rakshabandhan with thousands of women,
महंत-जयसिंह का शक्ति प्रदर्शन, हजारों महिलाओं के साथ मनाया तीज-रक्षाबंधन,

विस्तार

कोरबा शहर के हृदय स्थल डीडीएम रोड स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में सोमवार को रक्षाबंधन और तीज पर्व का भव्य और विशाल आयोजन किया गया। इस विशेष उत्सव की मेजबानी छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने संयुक्त रूप से की। त्योहार की उमंग, उत्साह और पारंपरिक उल्लास से भरे इस कार्यक्रम में कोरबा शहर सहित कटघोरा, करतला, दीपका और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में माताओं-बहनों ने पहुंचकर आयोजन को सफल बनाया।
विज्ञापन


आयोजन स्थल पर सुबह 11 बजे से ही महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी। पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी महिलाओं ने तीज और रक्षाबंधन के लोकगीतों और भजनों के बीच बड़े ही हर्षोल्लास के साथ त्योहार का आनंद लिया। पूरे मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनियों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। डीजे और ढोलक की थाप पर महिलाओं ने तीज के पारंपरिक नृत्य भी किए।
विज्ञापन


इस भव्य उत्सव में कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत और उनके सुपुत्र युवा नेता सूरज महंत विशेष रूप से शामिल हुए। मंच पर पहुंचते ही महिलाओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके अलावा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, पार्षदगण और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान मंच से सभी मातृशक्ति का अभिनंदन किया गया। डॉ. चरणदास महंत और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने उपस्थित सभी हजारों महिलाओं को सम्मान स्वरूप वस्त्र (साड़ी) प्रदान कर उनका आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने भी दोनों नेताओं को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया और उनकी लंबी उम्र की कामना की।


इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा, तीज और रक्षाबंधन हमारी संस्कृति और भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। माताओं-बहनों का आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इसी भावना और परंपरा को निभाते हुए हर वर्ष हम यह आयोजन करते हैं।

आयोजन सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान का पर्व है। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं के लिए भंडारे और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई थी।

महंत-जयसिंह का शक्ति प्रदर्शन, हजारों महिलाओं के साथ मनाया तीज-रक्षाबंधन,

महंत-जयसिंह का शक्ति प्रदर्शन, हजारों महिलाओं के साथ मनाया तीज-रक्षाबंधन,

 

महंत-जयसिंह का शक्ति प्रदर्शन, हजारों महिलाओं के साथ मनाया तीज-रक्षाबंधन,

महंत-जयसिंह का शक्ति प्रदर्शन, हजारों महिलाओं के साथ मनाया तीज-रक्षाबंधन,

 

महंत-जयसिंह का शक्ति प्रदर्शन, हजारों महिलाओं के साथ मनाया तीज-रक्षाबंधन,

महंत-जयसिंह का शक्ति प्रदर्शन, हजारों महिलाओं के साथ मनाया तीज-रक्षाबंधन,

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed