फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police have arrested six accused in the case of murder of a youth in Mungeli.

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: मुंगेली में हत्या को बताया था आत्महत्या, अवैध संबंध बने वजह; पुलिस ने छह को पकड़ा

Tue, 11 Jun 2024 11:34 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 11 Jun 2024 11:34 AM IST
सार

मुंगेली में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हत्या को आत्महत्या का रूप देने की वजह बताया गया है। हत्या के पीछे मुख्य वजह अवैध संबंध थे।

विज्ञापन
Police have arrested six accused in the case of murder of a youth in Mungeli.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन पूर्व रेहुटा शराब दुकान के पीछे अज्ञात युवक की लाश मिली। जिसकी पहचान खररीपारा के रहने वाले नरेंद्र श्रीवास के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में खुलासा किया है। जिस पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए पाया की प्रमुख आरोपी द्वारा सहयोगियों से मिलकर अपनी प्रेमिका से मिलकर मृतक नरेन्द्र श्रीवास की हत्या कर शव को शराब भठ्ठी के पीछे  ठिकाना लगाया था ।
विज्ञापन


हत्या करने के लिये सल्फास गोली खिलाकर बेहोश होने पर तौलिये से गला घोट कर हत्या कर दी। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बीती सात जून 2024 को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम रेहुंटा शराब भट्ठी के पीछे नीम पेड़ के नीचे एक अज्ञात पुरुष उम्र करीबन 24-25 साल की लाश पड़ी है।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच करने पर मृतक की पहचान नरेन्द्र श्रीवास पिता शिवनारायण श्रीवास उम्र 25 साल साकिन खरीपारा मुंगेली, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली जिला मुंगेली के रूप में हुई। इके बाद मृतक के शव का पंचनामा कार्यवाही पश्चात शव का पी.एम. जिला अस्पताल मुंगेली से कराया गया। नौ जून को रिपोर्ट आई थी कि मृतक का गला दबाने से सांस की गति अवरूद्ध होने के कारण मौत हुई। इसके बाद पुलिस ने धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने करीबन 500 मोबाईल नंबरो की काल डिटेल साइबर सेल से टावर डम्प घटना स्थल के आस-पास के सीसी कैमरा फुटेज लिया गया। अवलोकन तथा मुखबीर से प्राप्त सूचना एवं सीसी कैमरा फुटेज आरोपीगण शिवम साहू, अजय धुरी तथा राकेश श्रीवास को अलग अलग पुलिस टीम भेजकर बिलासपुर एवं रायपुर से पकड़ कर थानाे लाया गया। आरोपी राकेश श्रीवास से पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लेने पर बताया नरेन्द्र श्रीवास की पत्नी पूजा श्रीवास मेरे से प्रेम संबध चल रहा था।

नरेन्द्र श्रीवास बात करते हुए पकड़ लिया था। इसी कारण उसके साथ विवाद चल रहा था। पूजा श्रीवास को पाने के लिये नरेन्द्र श्रीवास को रास्ते से हटाने के लिये पूरी प्लानिग के साथ उसकी हत्या करने की योजना बनाई।

आरोपियों ने बताया कि अपने मामा के गांव के लगरा सीपत बिलासपुर से अपने दोस्तों को बुलाकर प्लानिग अनुसार नरेन्द्र श्रीवास को अहमद लाज के पास सेलून दुकान के पास आरोपी शिवम साहू ने अपने मोबाईल से विनोद श्रीवास से बात की। तब नरेन्द्र श्रीवास ने उन दोनों के साथ अपना बाल कटिंग एवं दाढी बनाने का सामान को एक टावेल में लपेटकर रखा और अजय, शिवम साहू के उनके मो.सा. में पीछे बैठाकर मृतक को खडखडिया नाला रायपुर रोड होते देशी शराब दुकान रेहुटा भट्ठी से दो प्लेन शराब पउवा लेकर लिया और नुनिया पेट्रोल पंप के पास राकेश श्रीवास ने एक व्यक्ति को भेजकर उसने नींद की गोली बताकर एक अखबार पेपर में लपेट कर सल्फास गोली को दिया।


नरेन्द्र को साथ में लेकर दोनों विनोद श्रीवास के मकान पर ले गए। पहले से राकेश श्रीवास अंदर कमरे में बैठा था। बाहर बैठक रूम में अजय, शिवम व नरेन्द्र श्रीवास तीनों बैठे और अजय धुरी शिवम साहू दोनों ने गिलास में शराब डालकर नरेन्द्र श्रीवास को शराब दी। इसके बाद उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed