फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police disclosed the murder in Raigarh arrested two accused involved in incident

Raigarh: अंधेकत्ल का पुलिस ने किया खुलासा, वारदात में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध संबंध के शक में हत्या

Thu, 17 Nov 2022 09:13 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 17 Nov 2022 09:13 AM IST
सार

रायगढ़ में पुलिस ने ग्राम राजपुर के बथानपारा युवक की हत्या के मामले में आरोपी रमेश राठिया को हत्या एवं आरोपी रामविलास मांझी को अपराध की जानकारी होते हुए अपराध को छिपाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Police disclosed the murder in Raigarh arrested two accused involved in incident
हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ में पुलिस ने ग्राम राजपुर के बथानपारा युवक की हत्या के मामले में आरोपी रमेश राठिया को हत्या एवं आरोपी रामविलास मांझी को जघन्य अपराध की जानकारी होते हुए अपराध को छिपाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन

  

जानकारी के मुताबिक दिनांक 12.11.2022 के सुबह थाना प्रभारी लैलूंगा को ग्राम राजपुर के बथानपारा आम के बगीचे में एक युवक उम्र करीब 20-25 साल का पड़ा होने की सूचना मिली। तत्काल लैलूंगा पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर जांच में लिया गया। शव की शिनाख्त फकीर राठिया पिता चतुरराम राठिया उम्र 23 साल साकिन सुपकोना चौकी रैरूमा हाल आमापाली थाना लैलूंगा के रूप में हुई।

विज्ञापन

 

अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में मृतक के वारिशान एवं जान परिचित दोस्तों से सिलसिलेवार पूछताछ की गई। संदिग्ध नम्बरों का सीडीआर निकाल कर जांच किया गया, जांच में मृतक फकीर राठिया तथा ग्राम गहनाझर बरखोरियापारा के रमेश राठिया के साथ पूर्व में अनबन होने की जानकारी मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस छोटे से क्लू को महत्वपूर्ण मानकर पुलिस ने अपनी जांच की दिशा इस ओर बढ़ाई। तब कई सुराग संदेही रमेश राठिया के अपराध में शामिल होने की ओर इशारा किये। जिसे हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ किया गया जो मृतक की पत्नी के साथ नजदीकियों के चलते हत्या करना स्वीकार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed