{"_id":"665868013a24ba48df087783","slug":"police-arrested-wife-who-got-her-husband-murder-in-raipur-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: चरित्र शक से परेशान थी पत्नी; भतीजे के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, तीन नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: चरित्र शक से परेशान थी पत्नी; भतीजे के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, तीन नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार
Thu, 30 May 2024 05:20 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 30 May 2024 05:20 PM IST
सार
रायपुर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। पति के चरित्र शक करने से तंग आकर पत्नी ने खौफनाक कदम उठाया। बड़ी चालाकी से पत्नी ने अपने ही पति की हत्या करवा दी।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। पति के चरित्र शक करने से तंग आकर पत्नी ने खौफनाक कदम उठाया। बड़ी चालाकी से पत्नी ने अपने ही पति की हत्या करवा दी। मामले में आरोपी पत्नी, साली के बेटे और दो नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
आमानाका थाना क्षेत्रांतर्गत छह दिन पहले एक अज्ञात शव मिली। लाश में काफी चोट के निशान मिले। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मृतक की पहचान कल्याण यादव (गार्ड) टाटीबंध निवासी के रूप में हुई। मृतक के घर वाले उसकी पत्नि रोहिणी यादव और बच्चों के साथ ही अन्य परिवारीक रिश्तोदारों से बारीकी से पुछताछ की गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मृतक का उनकी पत्नि और उसके ससुराल वालों के साथ विवाद होते रहता था। साथ ही पत्नि से अलग रहने की बात भी निकलकर सामने आई। कुछ दिन पहले ही साली के लड़के आदित्य साथ विवाद हुआ था। पुलिस ने पत्नी और साली के बेटे को संदेह में लेकर पूछताछ की गई। मृतक की पत्नी ने पूछताछ में बताया कि चरित्र शक से परेशान हो गई थी। विवाद बढ़ने की स्थिति में साजिश कर पति को मरवा दी।
विज्ञापन
मृतक के पत्नी ने पहले अपनी बहन के बेटे (भतीजे) को घटना के संबंध में पूरी जानकारी दी। साजिश कर आरोपी पत्नी से उसे रायपुर आने की बात कही। साजिश के तहत मृतक के बेटे ने उसे जेपी गार्डन के पास आया और वो चला गया। जहां मौके से मौजूद आदित्य समेत दो नाबालिग ने मृतक के साथ मारपीट करने लगे। पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं लाश को पास के नाला में फेक दिया। मामले में आरोपी पत्नी, मृतक के नाबालिग बेटे, साली के बेटे और दो नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।