{"_id":"64be889a4f106a6d62007f64","slug":"police-arrested-two-kidnapping-accused-in-durg-bhilai-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh : गोवा में चला रहा था सट्टे का कारोबार, नुकसान होने पर साथियों ने ही किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh : गोवा में चला रहा था सट्टे का कारोबार, नुकसान होने पर साथियों ने ही किया अपहरण
Mon, 24 Jul 2023 07:50 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 24 Jul 2023 07:50 PM IST
सार
दुर्ग भिलाई में पुलिस ने धमकी देकर रुपये मांगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी महादेव सट्टे से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिलाई नगर पुलिस ने पिस्टल की नोक पर पांच लाख रुपये की अवैध उगाही कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों एक व्यक्ति का अपहरण कर उसे रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। भिलाई नगर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी जीजा और साले को गिरफ्तार किया है ।
विज्ञापन
पीड़ित टंडन ने 22 जुलाई को भिलाई नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि 18 जुलाई को बलजीत सेठिया और उसका साला मलकीत सिंह उर्फ बब्बी ने जबरदस्ती उसे काले रंग की बलेनो कार में बैठाकर सुपेला की ओर ले गए। कार के अंदर धमकाते हुए बलजीत सेठिया ने कनपटी पर पिस्टल रखकर पांच लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन
रुपये न देने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित टंडन ने डरकर 19 जुलाई को ऑनलाइन माध्यम से बलजीत सेठिया को दो बार ट्रांजैक्शन करते हुए 50-50 हजार रुपये के तौर पर एक लाख रुपये दिए. प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई थी।
विज्ञापन
दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि पूरा मामला महादेव ऑनलाइन सट्टे से जुड़ा हुआ है. पीड़ित और आरोपी दोनों गोवा में एक ऑनलाइन पैनल चला रहे थे। पैनल में नुकसान होने के बाद पीड़ित भिलाई आ गया था, जिसके बाद आरोपियों ने उससे 5 लाख रुपये की मांग कर रहे थे. रुपये नहीं देने पर आरोपियों ने पीड़ित का अपहरण कर लिया और धमकी देकर रुपयों की मांग की। मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक देसी पिस्टल, तीन कारतूस, एक बलेनो कार और एक मोबाइल बरामद किया है।