{"_id":"6648d233660b73c12207ae08","slug":"police-arrested-two-accused-of-looting-in-janjgir-champa-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: जांजगीर चांपा में चाकू दिखाकर लुटेरों ने लूटे गहने और रुपये, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: जांजगीर चांपा में चाकू दिखाकर लुटेरों ने लूटे गहने और रुपये, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
Sat, 18 May 2024 09:37 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 18 May 2024 09:37 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले में लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, वारदात में शामिल एक अन्य नाबालिग बालक फरार, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अकलतरा थाना क्षेत्र में व्यक्ति के साथ लूटपाट की घटना सामने आई है । पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक नाबालिग बालक फरार है, जो पहले भी हत्या में शामिल था और बाल सुधारगृह भेजा गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी भानू साहू (21) और सूरज बरेठ (20) ने युवक को खेत में ले गए और चाकू दिखाकर लूटपाट की। इसके बाद हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट का सामान और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
एसपी राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि बिलासपुर जिले के सकरी का रहने वाला दीपक कुमार अपनी मोटरसाइकिल से शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायगढ़ जिले के ग्राम जांजगीर जा रहा था। टोल प्लाजा पर कर अर्जुनी चौक के पास पहुंचा, तभी तीन अज्ञात व्यक्ति पीछा करते हुए आ रहे थे। शाम करीब 5.50 बजे मोटरसाइकिल को रुकवार एक व्यक्ति मेरी मोटरसाइकिल पर बैठा और पीछे से कुछ नुकीली चीज जैसे चाकू लेकर रखा था। इस दौरान सभी चांपा के कोसमंदा के खेत के पास गाड़ी रोककर सात हजार रुपये और बैग में रखे सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। आरोपियों से ध्यान भटकने पर किसी तरह से जान बचकर भागा और घटना की जानकारी चांपा पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और तकनीकीय सहायता से आरोपियों की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से कोसमंदा गांव के रहने वाले सूरज बरेठ के बारे में कुछ जानकारी मिली। पुलिस ने सूरज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में सूरज ने साथी भानू साहू और एक नाबालिग बालक का नाम बताया, जिनके साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन