{"_id":"66eaf18650e85c697f0b46a8","slug":"police-arrested-two-accused-of-child-theft-in-dantewada-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: युवती ने मासूम को चुराया, पकड़े जाने पर बोली- अपने बच्चे की तरह चाह रही थी पालना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: युवती ने मासूम को चुराया, पकड़े जाने पर बोली- अपने बच्चे की तरह चाह रही थी पालना
Wed, 18 Sep 2024 08:58 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 18 Sep 2024 08:58 PM IST
सार
दंतेवाड़ा जिले के बचेली में एक 18 दिन का बच्चा चोरी हो गया था। बच्चा घर में काम करने वाली युवती ने ही चोरी की थी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दंतेवाड़ा जिले के बचेली में एक 18 दिन का बच्चा चोरी हो गया था। बच्चा घर में काम करने वाली युवती ने ही चोरी की थी। परिजनों ने बच्चे के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपियों को जगदलपुर के आड़ावाल से गिरफ्तार किया है। साथ ही बच्चे को बरामद किया है।
विज्ञापन
बचेली निवासी महिला छोटी ने बताया कि घर में बच्चे को सुलाते हुए पानी लेने के लिए अंशु के भरोसे छोड़कर गई थी, लेकिन जैसे ही वह आई, बच्चे को लेकर युवती अंशु फरार हो गई। आसपास के साथ ही पुलिस ने तत्काल ही टीम बनाते हुए आरोपी की पतासाजी की। आरोपी को 150 किमी दूर जगदलपुर के आड़ावाल से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
तंत्र विद्या करती है आरोपी युवती
बताया जा रहा है कि जिस युवती ने बच्चे को चुराया था, वह तंत्र विद्या वाला है। साथ ही उसका सहयोग करने वाला एक अन्य युवक भी पुलिस के हिरासत में आने के बाद उसे दंतेवाड़ा ले जाया गया।
विज्ञापन
युवक कोड़ेनार पुलिस के चढ़ा हत्थे
अंशु ने बच्चे को चुराने के साथ ही अपने पुरुष मित्र साहिल का सहयोग लिया, जहां से दोनों बच्चे को लेकर वहां से भाग निकले, लेकिन युवक को बस्तर पुलिस के साथ ही दंतेवाड़ा पुलिस ने लोकेशन के हिसाब से युवक को कोड़ेनार में ही गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया। वहीं आरोपी को जगदलपुर के आड़ावाल से पकड़ा गया।
पालना चाह रही थी बच्चे को
आदिवासी महिला छोटी के बच्चे को पहले ही दिन से देखने के बाद अंशु ने प्लान बना लिया था कि वह बच्चे को अपने साथ ले जाकर पाल पोसकर उसे अपने बच्चे जैसे ख्याल रखेगी। इसके लिए उसने अपने युवक मित्र की मदद ली। उसने बच्चे को चुराने के बाद जगदलपुर के आड़ावाल में रहने वाली अपनी बहन के घर लेकर गई।
डॉक्टरों की टीम ने किया इलाज
बच्चे को बरामद करने के बाद बस्तर पुलिस ने बच्चे का फोटो दंतेवाड़ा एसपी को भेजा। महिला ने अपने बच्चे होने की पुष्टि की। बच्चे को आड़ावाल से लाने के बाद सायबर सेल कोतवाली में रखा गया। डॉक्टर की टीम ने बच्चे को दूध पिलाने के साथ ही उसका मेडिकल टेस्ट भी किया, जिससे कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है कि नहीं।
पुरानी घटना से जुड़ रहे तार
बचेली से चोरी हुए बच्चे के बरामद करने के बाद बस्तर पुलिस के साथ ही दंतेवाड़ा पुलिस पोदुम से चोरी हुए बच्चे से भी तार को जोड़ कर उस मामले की भी पूछताछ कर रही है।