फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested tribal leader Surju Tekam from his house

CG: 'भाजपा नेता चुनाव में वोट मांगने आता है तो काट डालो', भड़काऊ बयान देने वाले आदिवासी नेता सुरजू गिरफ्तार

Sat, 28 Oct 2023 09:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: श्याम जी. Updated Sat, 28 Oct 2023 09:39 PM IST
सार

पुलिस ने आदिवासी नेता सुरजू टेकाम को उसके घर से गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी को बिरजू तारम की हत्या के साथ जोड़े जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, सुरजू टेकाम ने मंच से भड़काऊ बयान भी दिया था।

विज्ञापन
Police arrested tribal leader Surju Tekam from his house
आदिवासी नेता सुरजू टेकाम गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में आदिवासी नेता सुरजू टेकाम को अंतत मानपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुरजू टेकाम के खिलाफ पहले से मानपुर थाने में मुकदमा दर्ज था। सरखेड़ा के ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस जाकर शिकायत की थी कि ग्रामीणों को डर है कि सुरजू उनके साथ कुछ गलत न करे। साथ ही इस गिरफ्तारी को बिरजू तारम की हत्या के साथ जोड़े जाने की आशंका जताई जा रही है। हत्या के मामले को लेकर भी पुलिस सुरजू से पूछताछ कर सकती है। 

विज्ञापन


मानपुर मुख्यालय में पिछले दिनों सुरजू टेकाम ने कांग्रेस द्वारा आयोजित एक सभा में खुले मंच ने भाषण देते हुए कहा था कि 'भाजपा नेता चुनाव में वोट मांगने आता है तो वहीं काट डालो।' इसके बाद जिले के भाजपा नेताओं ने सुरजू टेकाम पर एफआईआर दर्ज करने के लिए मानपुर थाने का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। मानपुर थाना पुलिस ने भाजपा के विरोध को देखते हुए भड़काऊ भाषण देने के आरोप में आदिवासी नेता सुरुजू टेकाम पर एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन पुलिस ने सुरजू टेकाम को गिरफ्तार नहीं किया था। 
विज्ञापन


आदिवासी नेता सुरजू टेकाम के बयान के कुछ ही महीने बाद औंधी थाना क्षेत्र के सरखेड़ा में 20 अक्तूबर की रात भाजपा नेता बिरजू तारम की हत्या नक्सलियों द्वारा कर दी गई थी। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। भाजपा नेता की हत्या को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भूपेश सरकार को टारगेट करते हुए भाजपा नेता की हत्या को टारगेट किलिंग और राजनीतिक हत्या बताया था। वहीं, सरखेड़ा गांव के लोग एसपी कार्यालय पहुंच सुरजू टेकाम से अपने आपको खतरा बताया था। बहरहाल पुलिस ने आदिवासी नेता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed