फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   police arrested to auto theif in Raipur Chhattisgarh

Raipur: कई दिनों से ऑटों पर थी चोर की नजर, मौका मिलते ही लेकर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 31 Jul 2023 03:13 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 31 Jul 2023 03:13 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में ऑटो चोरी का मामला सामने आया है। शातिर चोर ने चोरी करने की फिराक में ऑटो पर पैनी नजर गड़ाया हुआ था। चोर ने सुनसान मोहल्ला देखकर ऑटो लेकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
police arrested to auto theif in Raipur Chhattisgarh
ऑटों को पुलिस ने गिरफ्तार किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर में ऑटो चोरी का मामला सामने आया है। शातिर चोर ने चोरी करने की फिराक में ऑटो पर पैनी नजर गड़ाया हुआ था। चोर ने सुनसान मोहल्ला देखकर ऑटो लेकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी के कुल सामान की कीमत लगभग 1 लाख आंकी गई है। 

विज्ञापन


प्रार्थी शेख जफर ने मौदहापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। उसने रिपोर्ट में बताया की मौदहापारा में रहकर ऑटो चलाता है। रोजाना रात के समय में बलदेव गैरेज के पास ऑटो खड़ा कर घर चले जाता था। इस पर शातिर चोर चोरी के फिराक में कई दिनों से नजर गड़ाया हुआ था। प्रार्थी ने 27 जुलाई को गाड़ी खड़ा कर घर चला गया। 28 जुलाई की सुबह आकर देखने पर ऑटो उस जगह पर नहीं था। 
विज्ञापन


इस दौरान रात को अज्ञात शातिर चोर ने ऑटो पार कर दिया था। इस पर प्रार्थी निराश होकर मौदहापारा थाने में  ऑटो चोरी के विषय में रिपोर्ट दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद चोरी की घटना को देखते हुए मौदहापारा थाना पुलिस जांच में जुट गई। इस विषय में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर भी लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस को घटना में संलिप्त आरोपी की जानकारी मिली। पुलिस ने विधानसभा निवासी मजहर खान को खोजबीन कर पकड़ा। घटना के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने चोरी की घटना को अंजाम देना बताया। पुलिस ने सड्डू, विधानसभा निवासी आरोपी मजहर खान को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही उसके कब्जे से चोरी के ऑटो नंबर CG 04 ME 8944 जब्त किया गया। जब्त मशरूका की कुल कीमत 1 लाख रुपए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed