{"_id":"64c78230bab9a76a2e09ac13","slug":"police-arrested-to-auto-theif-in-raipur-chhattisgarh-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: कई दिनों से ऑटों पर थी चोर की नजर, मौका मिलते ही लेकर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: कई दिनों से ऑटों पर थी चोर की नजर, मौका मिलते ही लेकर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 31 Jul 2023 03:13 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Mon, 31 Jul 2023 03:13 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में ऑटो चोरी का मामला सामने आया है। शातिर चोर ने चोरी करने की फिराक में ऑटो पर पैनी नजर गड़ाया हुआ था। चोर ने सुनसान मोहल्ला देखकर ऑटो लेकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
ऑटों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में ऑटो चोरी का मामला सामने आया है। शातिर चोर ने चोरी करने की फिराक में ऑटो पर पैनी नजर गड़ाया हुआ था। चोर ने सुनसान मोहल्ला देखकर ऑटो लेकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी के कुल सामान की कीमत लगभग 1 लाख आंकी गई है।
विज्ञापन
प्रार्थी शेख जफर ने मौदहापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। उसने रिपोर्ट में बताया की मौदहापारा में रहकर ऑटो चलाता है। रोजाना रात के समय में बलदेव गैरेज के पास ऑटो खड़ा कर घर चले जाता था। इस पर शातिर चोर चोरी के फिराक में कई दिनों से नजर गड़ाया हुआ था। प्रार्थी ने 27 जुलाई को गाड़ी खड़ा कर घर चला गया। 28 जुलाई की सुबह आकर देखने पर ऑटो उस जगह पर नहीं था।
विज्ञापन
इस दौरान रात को अज्ञात शातिर चोर ने ऑटो पार कर दिया था। इस पर प्रार्थी निराश होकर मौदहापारा थाने में ऑटो चोरी के विषय में रिपोर्ट दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद चोरी की घटना को देखते हुए मौदहापारा थाना पुलिस जांच में जुट गई। इस विषय में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर भी लगाए।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस को घटना में संलिप्त आरोपी की जानकारी मिली। पुलिस ने विधानसभा निवासी मजहर खान को खोजबीन कर पकड़ा। घटना के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने चोरी की घटना को अंजाम देना बताया। पुलिस ने सड्डू, विधानसभा निवासी आरोपी मजहर खान को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही उसके कब्जे से चोरी के ऑटो नंबर CG 04 ME 8944 जब्त किया गया। जब्त मशरूका की कुल कीमत 1 लाख रुपए है।