फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested three Naxalites in Bijapur

Bijapur: स्मॉल एक्शन टीम के तीन नक्सली गिरफ्तार, कंपनी कमांडर की हत्या में रहे शामिल

Sat, 24 Feb 2024 09:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 24 Feb 2024 09:52 PM IST
सार

बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों ने हत्या में शामिल रहे स्मॉल एक्शन टीम के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। जवानों ने इनके कब्जे से दो छुरी और एक कुल्हाड़ी बरामद की है।
 

विज्ञापन
Police arrested three Naxalites in Bijapur
तीन नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा में स्थापित छसबल कैंप के कंपनी कमांडर की हत्या में शामिल रहे स्मॉल एक्शन टीम के तीन नक्सलियों को सुरक्षाबल के जवानों ने गिरफ्तार किया है। जवानों ने इनके कब्जे से दो छुरी और एक कुल्हाड़ी बरामद की है। पकड़े गए नक्सलियों के खिलाफ जांगला थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्ययालय बीजापुर में पेश किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार को जांगला थाना, कुटरू डीआरजी, छसबल 4 ई कैंप दरभा व सीआरपीएफ जांगला की संयुक्त पार्टी सूचना पर बेंचरम, जैगुर की ओर निकली थी। जवानों ने बेंचरम से तीन नक्सलियों को दबिश देकर पकड़ा है। इनमें बेंचरम जनताना सरकार अध्यक्ष आयतु कलमु (35) पुत्र लखमू कलमु निवासी बेंचरम थाना जांगला, पिंडुमपाल जनताना सरकार अध्यक्ष रामलु मिच्चा (36) पुत्र बुदरू मिच्चा निवासी पटेलपारा पिंडुमपाल थाना जांगला और पिंडुमपाल जनताना सरकार उपाध्यक्ष सुक्कू कुड़ियम (30) पुत्र मासा कुड़ियम उम्र 30 निवासी पिंडुमपाल थाना जांगला शामिल हैं।
विज्ञापन


जवानों ने इनके कब्जे से दो छुरी और एक कुल्हाड़ी बरामद की है। पकड़े गए नक्सलियों के खिलाफ जांगला थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्ययालय बीजापुर में पेश किया गया है। बीते 18 फरवरी 2024 को जांगला थाना क्षेत्र दरभा छसबल कैम्प 4 ई कंपनी में पदस्थ कंपनी कमांडर तिजाउराम भुआर्य की स्मॉल एक्शन टीम के नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed