फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested the father and step mother who killed the daughter

Bhatapara: पिता ने बेटी को गला दबाकर मार दिया, सौतेली मां के साथ विवाद के बाद की घटना, पुलिस ने यूं खोला राज

Sat, 25 Mar 2023 12:42 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: अभिषेक वर्मा Updated Sat, 25 Mar 2023 12:42 PM IST
सार

बेटी की हत्या करने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता ने गला दबाकर बेटी की हत्या की थी। इसके बाद बताया जा रहा है कि तालाब में शव को फेंक दिया था।

विज्ञापन
Police arrested the father and step mother who killed the daughter
बेटी की हत्या करने वाले पिता और सौतेली मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

कोदवा के तालाब में मृत मिली दस वर्षीय मोक्ष की हत्या उसी के पिता ने की थी। पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने घटना का खुलासा किया है। पत्नी से विवाद के बाद पति ने ही अपनी 10 वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी थी और उसके बाद तालाब में शव फेंक दिया था। पुलिस ने घटना का खुलासा करने के साथ ही पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


भाटापारा निपानिया पुलिस चौकी की पूरी घटना है। भाटापारा के ग्राम कोदवा में 24 फ़रवरी 2023 को तालाब में दस वर्षीय मृतिका कुमारी मोक्ष का शव मिला था। जिसे एक सामान्य मौत समझा जा रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हुआ बड़ा खुलासा हुआ है। जिसके बाद पिता ही हत्या का आरोपी निकला। उसने अपनी बेटी का गला दबाकर हत्या की गई थी। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक  दीपक कुमार झा के निर्देश पर थाना प्रभारी भाटापारा ग्रामीण विनोद मंडावी के कुशल नेतृत्व में सगी पुत्री की हत्या के आरोपी पति-पत्नी नीलमचंद वर्मा पिता हीरालाल वर्मा उम्र 38 वर्ष पत्नी प्रीति वर्मा पति नीलमचंद वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कोदवा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचक चिंताराम वर्मा निवासी ग्राम कोदवा थाना भाटापारा ग्रामीण का पुलिस सहायता केन्द्र निपनिया में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मोक्ष वर्मा, पिता नीलमचंद वर्मा उम्र 10 वर्ष साकिन कोदवा थाना भाटापारा ग्रामीण की तालाब पानी मे नहाते समय डूबने से मौत हो गई है। मृतिका की शव पंचनामा कार्रवाई के दौरान पाया गया कि गले मे चोट के निशान हैं। जिसपर हत्या का संदेह व्यक्त किया गया। शव को सीएचसी भाटापारा भेजकर पीएम कराया गया। तो सामने आया कि मृतिका की हत्या गला दबाकर की गई है। 


गवाहों के कथन के आधार पर पता चला कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पत्नी प्रीति वर्मा पति को बेटी मोक्ष की हत्या करने के लिए उकसाती थी। जिसके बाद आरोपी ने 23 मार्च की रात अपनी बच्ची को कपड़े से गला घोटने का प्रयास किया। लड़की के बेहोश हो जाने पर आरोपी को लगा की वह मर गई है। सुबह देखा तो लडकी मोक्षू जिंदा थी, और वह स्कूल चली गई। स्कूल में टीचर के द्वारा घरवालों को बताया गया कि मोक्ष की तबीयत खराब है, उसे घर ले जाओ इसपर पिता अपने साथ घर ले आया और नहलाने के बहाने गांव के सती तलाब में ले जाकर दोबारा गला घोटकर हत्या कर पानी मे डुबा दिया और लड़की के डूब जाने पर हल्ला करने लगा। इसके बाद लड़की को तालाब से निकाल कर ग्रामीणों कि मदद से घर लेकर आ गया। प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपी पति-पत्नी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed