फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested six members of thief gang in Gaurela Pendra Marwahi

GPM News: पुलिस ने छह शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, सूने पड़े मकानों को बनाते थे निशाना

Mon, 26 Feb 2024 10:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Mon, 26 Feb 2024 10:26 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में पुलिस ने चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा, दो बड़ी तलवार और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस ने आगे की कार्रवाई जुटी हुई है। 

विज्ञापन
Police arrested six members of thief gang in Gaurela Pendra Marwahi
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस ने सरहदी इलाकों के सूने घरों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा, दो तलवार समेत चोरी की वारदात को अंजाम देने में उपयोग किए जाने वाले दो मोटरसाइकिल समेत चोरी का काफी माल बरामद किया है। आरोपियों से 10 चोरी की वारदात का भी खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रावाई जुट गई है।

विज्ञापन


दरअसल, मरवाही चलचली परासी रास्ते में पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एक बाइक पर चार सवारियों को जाते देखकर संदेह होने पर रोकवाकर चारों व्यक्तियों से पूछताछ की गई। सभी से पूछताछ पर विरोधाभास पाये जाने पर पुलिस ने सभी से मनोवैज्ञानिक तरीखे से पूछताछ करने व उनके बैग की तलाशी लेने पर अटासी, छेनी, हथौडी, मिला। मरवाही थाना क्षेत्र में पांच स्थानों पर (रटगा, राजाडीह, कुम्हारी, तेन्दूमुडा,) पेंड्रा में दुबटिया, लाटा, अण्डी तथा गौरेला थाना क्षेत्र में नेवरी नवापारा, जिला कोरबा के पसान थाना क्षेत्र में खोडरी मातिनदाई के एक घर से तथा बिलासपुर के बेलगहना चौकी के टेंगनमाडा, अंबिकापुर के उदयपुर में चोरी की वारदात को अंजाम देने का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


साथ ही आरोपियों से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो नग मोटरसाइकिल, व घटना के समय साथ में रखने वाले औजार हथौडी, छेनी, दो नग बडा चाकू, एक देशी कट्टा, व चोरी गई सोना चांदी के जेवर मिले है वही पुलिस ने आरोपी से खरीदे गए गुण्डी 11 नग, बटुआ 21नग दौरी 21 नग,, पैना 02 नग, लोटा 56 नग, गिलास 8 नग, परांत 13 नग, कटोरी 13 नग, करछुल 01 नग को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से 10 जगहों पर चोरी का खुलासा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed