फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested on four chain snatching thief in Raipur

बड़े शातिर हैं ये चार चोर: पलक झपकते ही गले से झपट लेते थे चेन, आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Mon, 15 May 2023 01:22 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 15 May 2023 01:22 PM IST
सार

रायपुर में चेन स्नेचिंग चोरी के मामले पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। देशभर में घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले आरोपियों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह शातिर चोर अधिकतर महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे।

विज्ञापन
Police arrested on four chain snatching thief in Raipur
चैन स्नेचिंग करने वाले चार चोर गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रायपुर में चेन स्नेचिंग चोरी के मामले पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। देशभर में घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले आरोपियों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह शातिर चोर अधिकतर महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे। महिलाओं को हवा भी नहीं लगता और गले से चेन उड़ जाता था। पलक झपकते ही महिला इन चोरों का शिकार हो जाती थी। यह शातिर चोर बैंक से पैसे लेकर निकलते ग्राहक को भी अपना शिकार बनाते थे।
विज्ञापन

 
  • बिलासपुर निवासी प्रार्थी अनुज अग्रवाल ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह अपने मां और पत्नी के साथ रायपुर में शॉपिंग करने के लिए आए थे। उस दौरान पंडरी सिविल लाइन स्थित राजा तालाब के पास दो पहिया वाहन बजाज पल्सर में दो अज्ञात व्यक्ति ने प्रार्थी के मां के गले से चेन उड़ाकर फराफ हो गया। गाड़ी का नंबर प्रार्थी ने नोट कर लिया था। 
  • विज्ञापन
  • देवेंद्र नगर रायपुर निवासी प्रार्थिया अर्चना ने देवेंद्र नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह घर से टहलने के बहाने बाहर निकली थी तभी बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्ति ने प्रार्थी आके गले से सोने के चेन झपट कर फरार हो गए। उस दौरान प्रार्थिया ने गाड़ी का नंबर नोट कर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • तेलीबांधा रायपुर निवासी प्रार्थिया रजनी प्रेमचंद नी ने तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि एक कार्यक्रम में जाने के लिए ऑटो में बैठी थी। आरोपी ने महिला के सोने के मंगल सूत्र को झपट कर फरार हो गया। भारतीय ने तेलीबांधा थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराया।

रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने चैन स्नैचिंग लूट चोरी की घटना को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को अज्ञात आरोपियों के पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने चैन स्नैचिंग के मामलों पर गंभीरता से जांच की। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और जिन मार्ग में घटना हुआ उन मार्गों में सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाला। उसके बाद टीम ने मुखबिर भी लगाया। मुखबिर और सीसीटीवी की मदद से पुलिस को चोरों की जानकारी प्राप्त हुई। 


इस दौरान पुलिस टीम ने दो आरोपियों को पहले पकड़ा उनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर 2 साथी का नाम और बताएं। टीम ने जिला कटिहार बिहार निवासी गुड्डू कुमार यादव, कटिहार, बिहार निवासी पप्पू यादव, चंदन कुमार यादव और कटिहार बिहार निवासी वीरू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 नग सोने की चैन और 2 दोपहिया वाहन जब तक किया गया मशहूका का कुल कीमत 2 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed