{"_id":"66e4543f1ca959777401b7e0","slug":"police-arrested-husband-in-case-of-death-of-pregnant-girl-in-raigarh-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: नाबालिग लड़की ने की लव मैरिज, शादी के तीन महीने बाद प्रेग्नेंट हुई किशोरी; इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: नाबालिग लड़की ने की लव मैरिज, शादी के तीन महीने बाद प्रेग्नेंट हुई किशोरी; इलाज के दौरान मौत
Fri, 13 Sep 2024 08:34 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 13 Sep 2024 08:34 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक किशोरी और उसके पेट में पल रहे शिशु की मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद महिला के पति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 17 साल की नाबालिग किशोरी से चंदन कुर्रे (22) ने प्रेम विवाह किया था। शादी के तीन माह बाद किशोरी गर्भवती हो गई। सात-आठ महीने की प्रेग्नेट होने पर उसके हाथ-पैर में सूजन आ गई। उसकी तबीयत सही नहीं हो सकी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दो जुलाई को उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां पांच दिनों तक इलाज के बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं आया। इलाज के दौरान छह जुलाई को किशोरी और उसके गर्भ में पल रहे आठ माह के शिशु की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच की और पति चंदन कुर्रे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि चंदन कुर्रे ने समय से पहले ही किशोरी से शादी कर ली थी। वह गर्भवती हो गई और इस वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन