फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested four militia members in Bijapur

Bijapur: सुरक्षाबल के जवानों ने चार मिलिशिया सदस्यों को किया गिरफ्तार, चुनाव बहिष्कार के पम्पलेट और पर्चे बराम

Fri, 23 Feb 2024 08:31 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 23 Feb 2024 08:31 PM IST
सार

बीजापुर जिले में सुरक्षाबल के जवानों ने चार मिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चुनाव बहिष्कार के पम्पलेट व पर्चे बरामद हुए हैं। 
 

विज्ञापन
Police arrested four militia members in Bijapur
चार मिलीशिया सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव बहिष्कार के पम्पलेट व पर्चा के साथ सुरक्षाबल के जवानों ने चार मिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये मिलिशिया सदस्यों को न्यायिक रिमांड पर न्ययालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कुटरू थाना व डीआरजी के जवान संयुक्त रूप से नक्सल विरोधी अभियान पर पोनडवाया व केतुलनार की तरफ निकली हुई थी। इसी बीच पोनडवाया पहाड़ी वाटर पाइंट के पास जमावड़े की सूचना पर जवानों द्वारा दबिश दी गई। मौके पर घेराबंदी कर चार संदिग्ध को पकड़ा गया। इनमें मिलिशिया सदस्य जयसिंग मुड़ामी पिता बुधराम मुडामी निवासी स्कूलपारा पोनडवाया, मिलिशिया सदस्य फागुराम पोयाम पिता मासाराम पोयाम सरपंचपारा पोनडवाया, मिलिशिया सदस्य गोविंद वट्टी पिता पीलूराम वट्टी निवासी स्कूलपारा पोनडवाया व मिलिशिया सदस्य गुट्टा उद्दे पिता स्व. नरगो उद्दे निवासी सरपंचपारा पोनडवाया थाना कुटरू शामिल हैं। 
विज्ञापन


पकड़े गये मिलिशिया सदस्यों के कब्जे से चुनाव बहिष्कार के पर्चे पाम्पलेट पटाखे बैटरी आदि बरामद का गई। पुलिस के मुताबि, पकड़े गए मिलिशिया सदस्य नक्सलियों के लिए लेवी वसूली मीटिंग के लिए ग्रामीणों को एकत्रित करना तथा नक्सलियों के लिए राशन इकट्ठा करने जैसे कामों में सक्रिय थे। पकड़े गए मिलिशिया सदस्यों के खिलाफ छग विशेष जनसुरक्षा अधिनियम 2005 की धाराओं में वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर न्ययालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed