फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested five accused who robbed the businessman in korba

Korba News : चाकू की नोक पर की थी कारोबारी से लूट, पुलिस ने एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Fri, 04 Aug 2023 02:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 04 Aug 2023 02:43 PM IST
सार

कोरबा में पुलिस ने कारोबारी से लूट करने वाले एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे में लूट में लूटे गए रुपये और एक बाइक व चाकू बरामद किया है।

विज्ञापन
Police arrested five accused who robbed the businessman in korba
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपका थाना पुलिस ने एक नाबालिग समेत पांच लुटरों को गिरफ्तार किया है। पकड़ गए आरोपियों ने तीवरता मार्ग पर कोसाबाड़ी के पास एक कारोबारी से लूट की थी। बाइक सवार तीन युवकों ने चाकू दिखाकर स्कूटी कारोबारी से 1 लाख 47 हजार रुपये लूट लिए थे। पीड़ित शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनसे लूटे गए रुपये, चाकू और बाइक भी बरामद की गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 24 जुलाई की शाम तीवरता मार्ग पर कोसाबाड़ी के पास कारोबारी धीरज अग्रवाल को अज्ञात लुटेरों ने चाकू दिखाकर लूट लिया था। पीड़ित धीरज अग्रवाल ग्राम रंजना, सिरकी, तिवरता सहित अन्य इलाकों से रुपयों की वसूली कर वापस दीपका लौट रहा था। इसी दौरान शाम करीब साढ़े पांच बजे लुटेरे मौके पर पहुंचे और कारोबारी को रुकवाकर चाकू दिखाया फिर रुपयों से भरा उसका बैग सहित मोबाइल छीनकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि लुटेरों ने कारोबारी से 1 लाख 47 हजार रुपये की लूट की थी। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू की। इस दौरान पुलिस ने ग्राम जमनीमुड़ा निवासी राजपाल चैहान, ग्राम टूटेलामुड़ा निवासी लोकेश उर्फ सोनू दास, ग्राम तिवरता निवासी अनिल कुमार, पाली निवासी मनसुखा देवार सहित एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट का सारा माल बरामद कर लिया है। साथ ही वारदात में उपयोग किए गए चाकू और बाइक को भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्री सीएसपी रॉबिंसन गुड़िया ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा जरूरी कार्रवाई की जा रही है। कोर्ट में पेश करने के बाद सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed