{"_id":"65a55d2fa745c37f03007165","slug":"police-arrested-five-accused-in-murder-case-in-janjgira-champa-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक साजिश: छात्रा से करता था मोहब्बत, लड़कों ने मुलाकात के बहाने बुलाकर राजेश और उसके दोस्त का किया कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक साजिश: छात्रा से करता था मोहब्बत, लड़कों ने मुलाकात के बहाने बुलाकर राजेश और उसके दोस्त का किया कत्ल
Mon, 15 Jan 2024 09:59 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 15 Jan 2024 09:59 PM IST
सार
जांजगीर चांपा में दो किशोरों की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लड़की से मिलवाने के लिए दोनों युवकों को नहर पर बुलाया था। इसके बाद वहीं उनकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के बरभाठा गांव की नहर में मिले दो शवों के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में उपयोग किए गए हथियार को भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से तीन नाबालिग हैं। पुलिस हत्या की पीछे की वजह एक प्यार बता रही है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बरभाठा गांव की नहर में नौ जनवरी को दो लोगों की लाश मिली थी। ग्रामीणों ने मृतकों की पहचान सलखन गांव के किशोरों के रूप में की। मृतकों के शरीर पर लगी चोट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल जांच की मदद से जांच शुरू की। पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज का निरीक्षण किया। मृतकों के मोबाइल की जांच की, जिसमें अहम सुराग मिले।
विज्ञापन
इसके बाद संदेहियों से पूछताछ किया। पूछताछ में अहम खुलासा हुआ। आरोपियों ने बताया कि घटना के दिन पहले दोनों को लड़की से मिलाने के लिए रात 10 बजे नहर के पास बुलाया। इसके बाद वहीं, मारकर नहर में डाल दिया। बाइक को छुपाने के लिए एक किलोमीटर दूर तालाब में फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि राजेश यादव अपने स्कूल कि एक छात्रा से एक तरफा प्रेम करता था और दीपक टंडन उसका साथी था। आरोपी राजेश को लड़की से बातचीत करने और मिलने से मना करते थे। इसके बाद भी राजेश उनकी बात नहीं सुनता था।
विज्ञापन
उन्होंने राजेश को रास्ते है हटाने ने लिए प्लान बनाया और सात जनवरी को लड़की से मिलाने के लिए रात 10 बजे बरभाठा नहर के पास फोन कर बुलाया। राजेश अपने साथी दीपक टंडन के साथ नहर पर पहुंचा। जहां आरोपियों ने लोहे के रॉड से दोनों की हत्या कर दी। आरोपियों ने राजेश को नहर में डाल दिया और दीपक को एक किलोमीटर दूर पैरा में छुपा दिया। वहीं, बाइक को एक तालाब में फेंक दिया। आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपना मोबाइल बंद कर दिया था। हालांकि पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।