फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested dreaded Naxal leader with bounty of 24 lakhs in Bijapur

CG: 24 लाख के इनामी दुर्दांत नक्सली लीडर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 35 से अधिक आपराधिक मामलों को दे चुका अंजाम

Thu, 29 Aug 2024 08:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 29 Aug 2024 08:02 PM IST
सार

दुर्दांत नक्सली लीडर विकास को बीजापुर की फरसेगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  पकड़े गये नक्सली लीडर पर महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ पुलिस ने कुल 24 लाख रुपये का इनाम घोषित था
 

विज्ञापन
Police arrested dreaded Naxal leader with bounty of 24 lakhs in Bijapur
पुलिस की गिरफ्त में दुर्दांत नक्सली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ, महाराष्ट्र व तेलंगाना में कुल 35 से अधिक आपराधिक मामले में शामिल रहे दुर्दांत नक्सली लीडर विकास को बीजापुर की फरसेगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये नक्सली लीडर पर महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ पुलिस ने कुल 24 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 80 हजार रुपये नकद, नोटबुक, नक्सली वर्दी व दवाइयां बरामद की हैं। 

विज्ञापन


बीजापुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महाराष्ट्र गढ़चिरौली अहेरी दलम के दुर्दांत नक्सली लीडर डीव्हीसीएम विकास उर्फ सैनु मुंशी जेट्टी (35) पुत्र मुंशी जेट्टी निवासी पीड़िमाला थाना कोटी जिला गढ़चिरोली महाराष्ट्र को बीजापुर की फरसेगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया नक्सली लीडर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ व तेलंगाना के 35 से अधिक नक्सली वारदातों में सक्रिय रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने 16 लाख व छत्तीसगढ़ सरकार ने आठ लाख रुपये का उस पर इनाम घोषित कर रखा था। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, डीव्हीसीएम विकास की तबीयत ज्यादा खराब होने से उसे 6-7 लोगों द्वारा लादकर जंगल के रास्ते भटपल्ली लाया जा रहा था। जहां से उसे चार पहिया वाहन से जगदलपुर स्थित किसी निजी अस्पताल ले जाने की तैयारी थी। परंतु पुलिस को मिली सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारी के हमराह फरसेगढ़ थाना, छसबल 13 ई वाहिनी की संयुक्त टीम रवाना की गई थी, जो ग्राम भटपल्ली के जंगल मे नाला के पास एक पगडंडी रास्ते मे कुछ व्यक्ति आते दिखने पर तस्दीक करने उन्हें रुकने के लिए आवाज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाज सुनते ही एक बीमार व्यक्ति को छोड़कर वहां से सभी भाग गये। बीमार व्यक्ति गंभीर हालत में होने से उसका यथोचित इलाज कराया गया। पूछताछ करने पर वह माओवादी लीडर डीव्हीसीएम विकास उर्फ सैनु मुंशी जेट्टी के रूप में होना पाया गया। पकड़े गए नक्सली लीडर पर वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर विशेष न्यायाधीश एनआईए कोर्ट दंतेवाड़ा के समक्ष पेश किया गया है।

विस्फोटक के साथ दो मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार
बीजापुर पुलिस ने एमसीपी कार्रवाई के दौरान विस्फोटक, नक्सली पर्चे व साहित्य के साथ दो मिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

पुलिस ने बताया कि जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत मोदकपाल थाना की टीम द्वारा मुख्य मार्ग पर एमसीपी लगाकर आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान भोपालपटनम से आ रही प्लेटिना दुपहिया वाहन की चेकिंग के दौरान वाहन चालक से पूछताछ पर गुमराह करने की कोशिश की गई, सन्देह होने पर वहां मौजूद जवानों द्वारा दोनो व्यक्तियों के पास रखे पिट्ठू बैग की चेकिंग करने पर कब्जे से नक्सली साहित्य, कॉर्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, नक्सली पाम्पलेट व दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई। 


पकड़े गए संदिग्धों से बारीकी से पूछताछ करने पर अपना नाम संजेश कुंजाम पिता गुट्टा कुंजाम उम्र 24 निवासी पेद्दागेलूर टेकुलगुड़ा थाना बासागुड़ा व गणेश अवलम पिता बिच्चैम अवलम उम्र 23 निवासी टेकुलगुडा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर का होना बताया। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध मोदकपाल थाना में छग जनसुरक्षा अधिनियम 2005 की धाराओं में वैधानिक कार्यवाही कर रिमांड पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्ययालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed