फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested BJP leader of Mungeli for spreading religious frenzy in Kabirdham

धार्मिक उन्माद फैलाने में भाजपा नेता गिरफ्तार: कबीरधाम में मंदिर के खिलाफ सोशल मीडिया पर लिखे थे अपमानजनक शब्द

Tue, 18 Apr 2023 08:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 18 Apr 2023 08:12 PM IST
सार

आरोप है कि, मुंगेली के चिल्फी निवासी प्रज्ञेश तिवारी लगातार सोशल मीडिया पर गौरकापा आश्रम के महंत के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहा है। लगातार प्रचार प्रसार करते हुए महंत और मंदिर की छवि खराब कर रहा है। पोस्ट को प्रचारित कर अनुयायियों के धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाया है।

विज्ञापन
Police arrested BJP leader of Mungeli for spreading religious frenzy in Kabirdham
पुलिस गिरफ्त में आरोपी भाजपा नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में पुलिस ने धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में एक भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी नेता पूर्व में पंडरिया जनपद पंचायत का उपाध्यक्ष रहा है। आरोप है कि भाजपा नेता ने एक मंदिर के बारे में सोशल मीडिया पर अपमानजनक शब्द लिखकर टिप्पणी की थी। इसके बाद मंदिर के महंत की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गौरकापा आश्रम के महंत विवेक गिरी गोस्वामी के अनुयायी प्रदीप कुमार दुबे समेत अन्य लोगों ने 14 अप्रैल को मामला दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि मुंगेली के चिल्फी निवासी प्रज्ञेश तिवारी लगातार सोशल मीडिया पर गौरकापा आश्रम के महंत के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहा है। लगातार प्रचार प्रसार करते हुए महंत और मंदिर की छवि खराब कर रहा है। पोस्ट को प्रचारित कर अनुयायियों के धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाया है। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed