फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   police arrested accused who were preparing for robbery in Kondagaon

Chhattisgarh: व्यापारी के घर डाका डालने की थी तैयारी, झारखंड से बुलाए शूटर; एक चूक और सभी सलाखों के पीछे

Wed, 24 Jan 2024 05:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 24 Jan 2024 05:41 PM IST
सार

कोंडागांव जिले में पुलिस ने डकैती की तैयारी कर रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा, कारतूस, एक तलवार, एक कार, सात मोबाइल और नौ एटीएम कार्ड जब्त किए।
 

विज्ञापन
police arrested accused who were preparing for robbery in Kondagaon
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव जिले के बाजारपारा चौक में रहने एक व्यापारी के ऊपर कुछ डकैतों ने नजर बना रखी थी। व्यापारी से करो़ड़ों रुपये लूटने के लिए झारखंड से शूटर भी आ चुके थे। डकैत अपने मंसूबों में कामायाब होते, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार और हथियार भी बरामद किए हैं। अपराध होने से पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार करने पर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों व जवानों को शाबाशी दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 24 जनवरी की रात मुखबिर को जानकारी मिली कि सफेद रंग की एक कार में कुछ संदिग्ध व्यक्ति बाजारपारा चौक में रहने वाले किसी व्यापारी के घर डकैती करने की तैयारी कर रहे हैं। इस बात को सुनने के बाद पुलिस सकते में आ गई। पुलिस अधीक्षक कोंडागांव वाय अक्षय कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक टीम तैयार की। पुलिस टीम ने बाजारपारा चौक में घेराबंदी करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में संदिग्धों ने बताया कि कोंडागांव के व्यापारी को बंदूक की नोक के साथ ही तलवार से डरा-धमकाकर करोड़ों रूपये की डकैती करने का प्लान था। घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी अपने साथ देशी कट्टा और तलवार लेकर आये हुए थे। व्यापारी के बैंक खाते से रकम निकालने के लिए संदिग्ध अपने साथ रांची से शूटर भी लेकर आए थे। आपियों ने बताया कि इस दिन का इंतजार करीब महीने भर से कर रहे थे। इसके लिए वे लगातार व्यापारी की नियमित रूप से निगरानी करने के साथ ही उसके आने-जाने का टाइम भी नोट कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जितेंद्र शार्दुल (26) निवासी बासकोट थाना विश्रामपुरी जिला कोंडागांव, महताब अली (37) निवासी भिलाई केलाबाडी जिला दुर्ग, इशान कुमार गिरी (34) निवासी ईरागंज रांची झारखंड, प्रहलाद कुमार सिन्हा (28) निवासी ग्राम नारा थाना कांकेर और उमाकांत जैन (27) निवासी ग्राम नारा थाना कांकेर जिला कांकेर शामिल हैं।


पुलिस ने जब्त की सामग्री
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा, कारतूस, एक तलवार, एक कार, सात मोबाइल और नौ एटीएम कार्ड जब्त किए।

ये रहे कार्रवाई में शामिल
इस कार्रवाई में थाना कोंडागांव से निरीक्षक प्रहलाद यादव, उप निरीक्षक शशिभूषण पटेल एवं साइबर सेल से लूमन सिंह भंडारी, अजय श्रीवास्तव, राजेश मनहर, नरेंद्र नेताम, संतोष कोडोपी व टीम के सदस्यों का सराहनीय योगदान था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed