फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested accused in theft case in Kabirdham

Kabirdham: शिक्षक दंपती के घर से चोरी किए थे लाखों के गहने और नगदी, चार महीने बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Sun, 14 Jan 2024 10:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Sun, 14 Jan 2024 10:08 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चार महीने पर शिक्षक दंपती के घर से लाखों के कीमती गहने और नगदी चोरी की थी।
 

विज्ञापन
Police arrested accused in theft case in Kabirdham
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांडातराई थाना क्षेत्र में चार महीने पहले हुई एक चोरी के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शिक्षक दंपती के घर से लाखों के कीमती गहने और नगदी चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गहने और नगदी समेत अन्य सामान बरामद किया है। 
विज्ञापन


पांडातराई थाना प्रभारी जन्मेजय पांडेय ने बताया कि रामकिशोर साहू (54) पुत्र स्व. विश्राम साहू निवासी पांडातराई ने 4 सितंबर 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया था कि उनके घर के दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर चार लाख 98 हजार रुपये के गहने कीमत और पांच हजार रुपये की चोरी की गई है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की। 
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने ग्राम चारभाठा निवासी नाबालिग लड़के व रामझुल चंद्रवंशी से शक के आधार पर पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पांडातराई निवासी देवेन्द्र ऊर्फ वासु पटवा पिता बालाजी पटवा को बिक्री करना बताया। आरोपी देवेन्द्र से पूछताछ करने पर चोरी के सोने चांदी के जेवर खरीदी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र के कब्जे से गहने समेत अन्य सामान बरामद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी देवेन्द्र द्वारा चुराई हुई सामान खरीदी करने पर उसके खिलाफ धारा 411,34 जोड़ी गई है। पुलिस ने आरोपी रामझुल चंद्रवंशी, देवेन्द्र ऊर्फ वासु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, नाबालिग लड़के को बाल संप्रेक्षण गृह राजनांदगांव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed