फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested 23 accused in Triple Murder Case in Surajpur

Triple Murder Case: सरसों बोने पहुंचा था परिवार, दबंगों ने तीन लोगों को पीट-पीटकर मार डाला; 23 आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Jan 2025 08:40 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर (छत्तीसगढ़) Published by: श्याम जी. Updated Sat, 11 Jan 2025 08:40 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीनी विवाद में पत्रकार के परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में पुलिस ने 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी मृतकों के करीबी रिश्तेदार हैं।

विज्ञापन
Police arrested 23 accused in Triple Murder Case in Surajpur
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरजपुर जिले में जमीन विवाद में पत्रकार के परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में पुलिस ने 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी मृतकों के करीबी रिश्तेदार हैं। बताया जा रहा है कि घटना के एक दिन पहले खड़गवां थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जगन्नाथपुर गांव में संयुक्त खाते की जमीन को लेकर परिवार के दो पक्षों में विवाद था। मामला प्रतापपुर के न्यायालय में विचाराधीन था। इसमें डिग्री माघे टोप्पो के पक्ष में मिली थी। गुरुवार को माघे टोप्पो के परिवार और उनके तीन भाइयों के साथ खड़गवां थाने में पुलिस के सामने समझौता हुआ था कि उस जमीन पर माघे टोप्पो का परिवार खेती कर सकता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को विवादित भूमि पर उमेश टोप्पो, नरेश टोप्पो (30) अपनी मां बसंती टोप्पो (55) और पिता माघे टोप्पो (57) के साथ खेती करने पहुंचे थे। वे उक्त जमीन पर सरसों बोने के लिए जुताई करा रहे थे। इसकी जानकारी दूसरे पक्ष को मिली तो दोपहर में माघे टोप्पो के भतीजों सहित करीब 20 लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडे से चारों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा। तीनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उन पर कल्हाड़ी से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश टोप्पो, बसंती टोप्पो और माघे टोप्पो के सिर पर ढाई-ढाई इंच के गड्ढे मिले हैं। नरेश टोप्पो और बसंती टोप्पो की मौके पर मौत होने से हमलावर डरकर भाग निकले। उमेश टोप्पो पर भी हमला हुआ, लेकिन उसने भागकर जान बचाई और अपने भाई पत्रकार संतोष टोप्पो को घटना की सूचना दी। आरोपियों के खिलाफ धारा 61(2), 115(2), 190, 191(3), (103) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

गिरफ्तार आरोपियों में राजकुमार (62), मंधारी राम (60), रामधनी (48), बिहारी (60), रोवन (50), सियाराम (58), धरमसाय (70), अनुकलाल (45), उजेन्द्र उर्फ उजर (35), बिरेन्द्र टोप्पो (29), प्रदीप टोप्पो (30), नरेन्द्र टोप्पो (30), सम्मू (37), महाजन टोप्पो (26), दिवालसाय टोप्पो (26), कमलेश टोप्पो (32),  अमेन्द्र कुमार (46), प्रकाश टोप्पो (23), गुंजा राम (32), रामप्रसाद टोप्पो (37), बाबूलाल (60), बुच्ची उर्फ बैशाखो (22) जसिंता टोप्पो (22) सभी निवासी ग्राम केरता डुबकापारा शामिल हैं। 


घटना के पहले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावर लाठी, डंडे से लैस होकर खेत में पहुंचे थे। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर भी आरोपियों की तस्दीक कर रही है। वीडियो में हमलावर करीब 15-16 की संख्या में दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed