फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested 17 accused in the case of fatal attack on Deputy Ranger in Kabirdham

CG: डिप्टी रेंजर पर जानलेवा हमला, रेत माफियाओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 17 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग

Thu, 26 Sep 2024 03:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Thu, 26 Sep 2024 03:54 PM IST
सार

डिप्टी रेंजर पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने 17 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी भी कुछ रेत माफिया फरार चल रहे हैं, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Police arrested 17 accused in the case of fatal attack on Deputy Ranger in Kabirdham
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के पंडरिया में वन विकास निगम अंतर्गत डिप्टी रेंजर के पद पर पदस्थ गणेश चन्द्रवंशी के ऊपर 22-23 सितंबर के दरम्यानी रात ड्यूरी के दौरान लाठी डंडा व अन्य धारदार हथियार से रेत माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दौड़ा दौड़ाकर जान से मारने का प्रयास किया था। इस मामले में आज शुक्रवार 27 सितंबर को कुकदूर पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है, इनमे दो नाबालिग है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि वन विकास निगम अंतर्गत डिप्टी रेंजर गणेश चन्द्रवंशी अपनी टीम के साथ 22-23सितंबर की रात अवैध रेत उत्खनन की रोकथाम व आवश्यक कार्रवाई के लिए ग्राम डालामौहा रवाना हुए थे। उसी समय ग्राम डालामौहा में आरोपियों द्वारा रेत पकड़ने आने की बात को लेकर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मौके से वन विकास निगम की टीम ग्राम भेडागढ के रास्ते से ग्राम पंडरीखार होते हुए ग्राम कामठी पहुंचे। तभी ग्राम डालामौहा में करीब 15 से 20आरोपी ने रेत पकड़ने की बात को लेकर मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारियों की वर्दी फाड़ दी। 
विज्ञापन

 

बड़ी मुश्किल से मौके से भाग कर आ गए। अगर नही भागते तो जान से खत्म कर देते। इस मामले में पुलिस ने 15 से अधिक आरोपी के खिलाफ धारा 109(1), 121(1), 132, 190, 191(2), 191(3), 221, 296, 351(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया था। आज शुक्रवार को पकड़े गए आरोपियों में कमलेश पिता पंचराम श्याम उम्र 20, दशरथ कुमार धुर्वे पिता सुखऊराम धुर्वे उम्र 18,भगवान सिंह पिता केजऊ राम टेकाम उम्र 20,बल्लू उर्फ ऐहरू पिता भोभा राम कोसरिया उम्र 24, संतराम पिता बंचन मार्को उम्र 28, केजू बैगा उर्फ तुलसी राम पिता रतिराम धुर्वे उम्र 31, मुखीराम पिता बिगारी धुर्वे उम्र 24,परसू उर्फ परमेश्वर पिता देतराम घुर्वे उम्र 22, सरवनं पिता भुवन सिंह परस्ते उम्र 18, शिवलाल पिता घुरऊ टेकाम उम्र 21,टिड्डू राम पिता समारू धुर्वे उम्र 38 सभी निवासी ग्राम डालामौहा थाना कुकदुर, राजेश कुमार पिता भंवर सिंह ओट्टी उम्र 23 निवासी ग्राम परसेलखार थाना कुकदुर,सालिकराम पिता रामचंद धुर्वे उम्र 45,पंचूराम पिता प्रभू तिलगाम उम्र 33,आशिक पिता सुशील धुर्वे उम्र 19 निवासी पंडरीखार थाना पंडरिया इस वारदात में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed