फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police administration removed vegetable vendors from Jaistambh Chowk

Balod: जयस्तंभ चौक से सब्जी विक्रेताओं को हटाने पर हंगामा, सड़क जाम कर की नारेबाजी, बोले- नहीं जाएंगे बाहर

Thu, 02 Mar 2023 03:46 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: अभिषेक वर्मा Updated Thu, 02 Mar 2023 03:46 PM IST
सार

जयस्तंभ चौक पर सब्जी व्यापारी आस्थाई पसरा लगाकर सब्जी बेचते थे। गुरुवार सुबह ट्रैफिक पुलिस ने व्यवसायियों को हटा दिया। जिसके बाद गुस्साए व्यापारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। सड़क जाम कर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Police administration removed vegetable vendors from Jaistambh Chowk
नगरपालिका कार्यालय में जमीन पर बैठ गए सब्जी व्यापारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जयस्तंभ चौक पर सड़क किनारे सब्जी लगाने वाले विक्रेताओं को गुरुवार को पुलिस प्रशासन ने हटा दिया। जिसके बाद गुस्साए व्यापारियों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। सब्जी व्यापारियों ने नाराजगी जाहिर कर कहा कि वह दूसरी बाजार में नहीं जाएंगे। उनको यहां व्यापार करने की अनुमति दी जाए। मामला बढ़ा तो पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार एसडीएम एवं नगरपालिका अधिकारी भी पहुंचे। लेकिन कोई हल नहीं निकला। 

विज्ञापन


विज्ञापन

 

जहां बैठते थे व्यापारी वहां लगा दिकी बैरीकेडिंग

सब्जी व्यापारी राधा बाई और मुमताज बेगम ने बताया कि जहां पर सब्जी व्यापारी सब्जी पसरा लगा कर बैठते थे वहां से उनको खाली कराने के बाद उस जगह को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी गई है। सुबह लगभग 8:00 से शुरू हुआ यह मामला दोपहर तक चलता रहा लेकिन कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकला। उनका कहना है कि जिस जगह के बदौलत उनका घर चल रहा है। उस जगह से उनको हटा दिया गया है वह कर्जा लेकर अपना व्यापार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवारी बाजार भेजा जा रहा

सब्जी व्यापारियों ने बताया कि जय स्तंभ चौक को छोड़कर उन्हें बुधवारी बाजार भेजा जा रहा है। जो गलत है। उन्होंने कहा कि वे गुदरी बाजार नहीं जाना चाहते यहां पर उनका व्यापार जमा है। शहर में बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए शहर की सड़क को व्यवस्थित कराने को पुलिस प्रशासन कार्य कर रही है। एसडीएम शीतल बंसल ने कहा कि यदि कोई दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। बता दें कि, जय स्तंभ चौक से व्यापारियों को हटाने के बाद वह नगरपालिका कार्यालय के सामने जमीन पर बैठ गए। जिसके बाद इन्हें पालिका कार्यालय के अंदर ले जाया गया यहां पर भी यह अपनी मांगों को लेकर खड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed