फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police action on viral video of drug abuse, 4 accused bound over, counseling of teenagers in Raipur

Raipur: ड्रग्स का नशा करते वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई, 4 आरोपी बाउंड ओवर, टीनएजर्स की काउंसलिंग

Sat, 16 Aug 2025 03:00 PM IST
Raipur Published by: अमन कोशले Updated Sat, 16 Aug 2025 03:00 PM IST
सार

रायपुर में ड्रग्स सेवन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती की संयुक्त टीम ने वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा।
 

विज्ञापन
Police action on viral video of drug abuse, 4 accused bound over, counseling of teenagers in Raipur
ड्रग्स का नशा करते वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में ड्रग्स सेवन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती की संयुक्त टीम ने वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि वीडियो में कुछ टीनएजर्स और चार युवक शामिल थे। पकड़े गए युवकों की पहचान चंदन सोनकर (27), रितेश सोनी (24), शिवम धीवर (21) और तैफिउद्दीन (23) सभी निवासी रायपुर के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ के बाद बताए गए स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वहां किसी प्रकार का मादक पदार्थ नहीं मिला।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने सभी के मोबाइल फोन जब्त कर उनकी फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। वहीं, वीडियो में शामिल टीनएजर्स की काउंसलिंग कराकर उन्हें समझाइश दी गई और अभिभावकों के सुपुर्द किया गया। चारों आरोपियों के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही प्रत्येक आरोपी के विरुद्ध 2-2 लाख रुपये का बाउंड ओवर भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed