{"_id":"682ea88ba23a19aee802154a","slug":"pm-narendra-modi-will-inaugurate-five-railway-stations-of-chhattisgarh-today-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: पीएम नरेंद्र मोदी ने किया छत्तीसगढ़ के पांच रेलवे स्टेशनों का वर्चुअली लोकार्पण, मिलेंगी ये सुविधायें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: पीएम नरेंद्र मोदी ने किया छत्तीसगढ़ के पांच रेलवे स्टेशनों का वर्चुअली लोकार्पण, मिलेंगी ये सुविधायें
Thu, 22 May 2025 10:01 AM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 22 May 2025 10:01 AM IST
सार
PM Narendra Modi : पीएम नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को वर्चुअली जुड़कर छत्तीसगढ़ के पांच रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PM Narendra Modi : पीएम नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को वर्चुअली जुड़कर छत्तीसगढ़ के पांच रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन ग्राउंड में इसे लेकर मुख्य कार्यक्रम हुआ, जिसमें सीएम साय, मंत्री ओपी चौधरी, रामविचार नेताम, श्माम बिहारी जायसवाल आदि मौजूद रहे।
ये सभी रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मार्डन बनाये गये हैं, जहां महिलाओं के लिए अलग से वेटिंग एरिया, दिव्यांगों के लिए रैंप,एस्केलेटर जैसी सुविधायें मिलेंगी।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे की "अमृत भारत स्टेशन योजना" के तहत देश के विभिन्न जगहों पर स्थित रेलवे स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया जा रहा है । बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किया।
ये हैं छत्तीसगढ़ के पांच रेलवे स्टेशन
छत्तीसगढ़ के कुल 32 रेलवे स्टेशनों का चयन इस योजना के तहत किया गया है। इन पर कुल अनुमानित लागत ₹1680 करोड़ है। इन स्टेशनों पर अधोसंरचना विकास, अत्याधुनिक सुविधाओं का निर्माण तथा स्थानीय कला और विरासत को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है । 6.93 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित उरकुरा स्टेशन, अब एक आधुनिक, स्वच्छ और यात्रियों के अनुकूल स्टेशन बन चुका है। इन स्टेशनों का पुनर्विकास राज्य के दूरस्थ एवं औद्योगिक क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने, पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों के जीवनस्तर को सुधारने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम सिद्ध होगा ।
छत्तीसगढ़ के अमृत भारत स्टेशन:
1. भाटापारा 2. भिलाई पावर हाउस 3. तिल्दा नेवरा 4. बिल्हा 5. भिलाई 6. बालोद 7. दल्ली राजहरा 8. भानुप्रतापपुर 9. हथबंद 10. सरोना 11. मरोदा 12. मंदिर हसौद 13. उरकुरा 14. निपानिया 15. भिलाई नगर 16. रायपुर 17. दुर्ग 18. राजनांदगांव 19. डोंगरगढ़ 20. रायगढ़ 21. बाराद्वार 22. चाम्पा 23. नैला-जांजगीर 24. अकलतरा 25. कोरबा 26. उसलापुर 27. पेंड्रारोड 28. बैकुंठपुर रोड 29. अंबिकापुर 30. बिलासपुर 31. महासमुंद 32. जगदलपुर
यात्रियों को मिलेगी ये अत्याधुनिक सुविधाएं-
उरकुरा स्टेशन पर किए गए प्रमुख विकास कार्य-
डिजिटल सुविधाएं:

- डोंगरगढ़
- भानुप्रतापपुर
- भिलाई
- उरकुरा
- अंबिकापुर

- अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं, जैसे आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर
- डिजिटल सूचना प्रणाली और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड्स
- ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा, वर्षा जल संचयन, ऊर्जा दक्षता
- स्टेशन परिसरों का सौंदर्यीकरण, भित्तिचित्र, हरित क्षेत्र और स्थानीय संस्कृति को दर्शाने वाले तत्व
- दिव्यांगजन के लिए सुगम पहुंच, टैक्टाइल पाथ, रैम्प आदि
- व्यवस्थित यातायात और पार्किंग व्यवस्था
उरकुरा स्टेशन पर किए गए प्रमुख विकास कार्य-
- 168 वर्गमीटर में नया स्टेशन भवन बुकिंग कार्यालय और पोर्च सहित
- 3600 वर्गमीटर में नया सर्कुलेटिंग एरिया दोनों ओर फुटपाथ के साथ
- 10 नए प्लेटफॉर्म शेड यात्रियों को मौसम से सुरक्षा
- 4000 वर्गमीटर प्लेटफॉर्म सतह ग्रेनाइट और पेवर ब्लॉक से निर्मित
- नया प्रतीक्षालय (57 वर्गमीटर) स्वच्छ और वातानुकूलित
- 2 नए आधुनिक शौचालय पुरूष, महिला और दिव्यांगजनों के लिए
- 154 नई बेंचें स्टेनलेस स्टील और कांक्रीट से बनी
डिजिटल सुविधाएं:
- सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड.
- 1 टॉवर क्लॉक.
- 2 GPS आधारित डिजिटल घड़ियाँ.
- 13 उन्नत सीसीटीवी निगरानी प्रणाली.
- नया सार्वजनिक उद्घोषणा सिस्टम.
- 1000 वर्गमीटर में भित्तिचित्र (म्यूरल पेंटिंग) और 1 स्थानीय थीम पर आधारित स्टेच्यू.
- सौर ऊर्जा व्यवस्था- 2 सोलर हाई मास्ट और 10 किलोवॉट सोलर पैनल.
- उस्कुरा स्टेशन की सांस्कृतिक और सौंदर्य विशेषताएं
- स्टेशन की दीवारों पर स्थानीय परंपराओं और जनजीवन को दर्शाती चित्रकला
- प्रवेश द्वार, प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालयों में आकर्षक प्रकाश व्यवस्था
- स्वच्छता और हरियाली
- दिव्यांगजन अनुकूल स्टेशन रैम्प, टैक्टाइल पाथ, शौचालय, जल बूथ और काउंटर
- यात्रियों की सुरक्षा हेतु हाई-रेजोल्यूशन कैमरे और डिजिटल सूचना प्रणाली