फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   PM Narendra Modi Bilaspur visit: Inauguration to development works worth 33700 crores, PM Modi CG Visit

पीएम नरेंद्र मोदी का बिलासपुर दौरा कल: छत्तीसगढ़ को देंगे 33,700 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,देखें शेड्यूल

Sat, 29 Mar 2025 09:56 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 29 Mar 2025 09:56 PM IST
सार

PM Narendra Modi Chhattisgarh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे दोपहर दो बजे बिलासपुर के ग्राम मोहभट्ठा ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में कई विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास और भूमिपूजन करेंगे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Bilaspur visit: Inauguration to development works worth 33700 crores, PM Modi CG Visit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

PM Narendra Modi Chhattisgarh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे दोपहर दो बजे बिलासपुर के ग्राम मोहभट्ठा ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में कई विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास और भूमिपूजन करेंगे। इसके तहत 33 हजार 700 करोड़ रुपये ज्यादा के विद्युत, तेल और गैस, रेल, सड़क, शिक्षा एवं आवास क्षेत्रों से संबंधित कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। 

विज्ञापन

 
छत्तीसगढ़ को बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने और सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध कराने के लिये कई कदम उठाए जाएंगे। पीएम मोदी बिलासपुर स्थित एनटीपीसी की सीपत सुपर थर्मल पावर परियोजना चरण- III (1x800एमडब्ल्यू) की आधारशिला रखेंगे, जिसकी लागत 9 हजार 790 करोड़ रुपये से अधिक है। यह पिट हेड परियोजना उच्च बिजली उत्पादन दक्षता के साथ अत्याधुनिक अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल तकनीक पर आधारित है। वह छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीजीसीएल) की 15 हजार 800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली पहली सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर परियोजना (2X660एमडब्ल्यू) के कार्य की शुरुआत करेंगे। वह पश्चिमी क्षेत्र विस्तार योजना (डब्ल्यूआरईएस) के तहत 560 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली पावरग्रिड की तीन विद्युत पारेषण परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री प्रदेश के कोरिया जिले, सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा जिलों में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की सिटी गैस वितरण (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इसमें 200 किलोमीटर से अधिक हाई प्रेशर पाइपलाइन और 800 किलोमीटर से अधिक एमडीपीई (मीडियम डेंसिटी पॉलीइथिलीन) पाइपलाइन और 1,285 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई सीएनजी डिस्पेंसिंग आउटलेट शामिल हैं। वह हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की 540 किलोमीटर लंबी विशाख-रायपुर पाइपलाइन (वीआरपीएल) परियोजना की भी आधारशिला रखेंगे, जिसकी लागत 2210 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस बहुउत्पाद (पेट्रोल, डीजल, केरोसिन) पाइपलाइन की क्षमता 3 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष से अधिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सात रेलवे परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला 
प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ में बेहतर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिये 108 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली सात रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे । 2 हजार 690 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 111 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली तीन रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह मंदिर हसौद के माध्यम से अभनपुर-रायपुर खंड में मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। 

छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क का 100 फीसदी विद्युतीकरण 
पीएम मोदी छत्तीसगढ़ में भारतीय रेलवे के रेल नेटवर्क के 100 प्रतिशत विद्युतीकरण को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ये परियोजनाएं भीड़भाड़ को कम करेंगी। कनेक्टिविटी में सुधार करेंगी और पूरे क्षेत्र में सामाजिक तथा आर्थिक विकास को बढ़ावा देंगी।

नेशनल हाईवे होंगे अपग्रेड
छत्तसीगढ़ में सड़क के बुनियादी ढांचे को बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री एनएच-930 (37 किलोमीटर) के झलमला से शेरपार खंड और एनएच-43 (75 किलोमीटर) के अंबिकापुर-पत्थलगांव खंड को 2 लेन में अपग्रेड करके राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री एनएच-130डी (47.5 किमी) के कोंडागांव-नारायणपुर खंड को 2 लेन में अपग्रेड करने की आधारशिला भी रखेंगे। 1,270 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली ये परियोजनाएं आदिवासी और औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुंच में उल्लेखनीय सुधार लाएगी जिससे क्षेत्र का समग्र विकास होगा।

पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया के तहत 130 स्कूलों होंगे अपग्रेड 
सभी के लिए शिक्षा सुनिश्चित करने के लिये प्रधानमंत्री दो प्रमुख शैक्षिक पहलों को समर्पित करेंगे जिनमें राज्य के 29 जिलों में 130 पीएम श्रीस्कूल और रायपुर में विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके) शामिल हैं। पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना के तहत 130 स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। ये स्कूल अच्छी तरह से संरचित बुनियादी ढांचे, स्मार्ट बोर्ड, आधुनिक प्रयोगशालाओं और पुस्तकालयों के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने में मदद करेंगे। रायपुर में वीएसके विभिन्न शिक्षा संबंधी सरकारी योजनाओं की ऑनलाइन निगरानी और डेटा विश्लेषण को सक्षम करेगा।





3 लाख लाभार्थियों को सौंपेंगे मकान की चाबी
ग्रामीण को उचित आवास, स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 3 लाख लाभार्थियों का गृह प्रवेश होगा। प्रधानमंत्री इस योजना के तहत कुछ लाभार्थियों को चाबियां सौंपेंगे।

पीएम मोदी छत्तीसगढ़ को देंगे ये सौगात

  • प्रधानमंत्री 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
  • कई बिजली उत्पादन और संचारण परियोजनाएं होंगी शुरू
  • आदिवासी और औद्योगिक क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए कई रेल और सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास
  • राज्य के 29 जिलों में 130 पीएमश्री स्कूल समर्पित करेंगे
  • सबके लिए आवास के सपने को साकार करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 3 लाख लाभार्थियों का होगा गृह प्रवेश 
  • प्रधानमंत्री मोदी अभनपुर-रायपुर मेमू स्पेशल सेवा का करेंगे शुभारंभ। सस्ते दर पर मिलेगी रेल यात्रा सुविधा


यहां जानें पीएम मोदी का शेड्यूल

  • प्रधानमंत्री मोदी वायुसेना के विमान से दोपहर 2:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 
  • रायपुर एयरपोर्ट से 2:35 बजे हेलिकॉप्टर के माध्यम से बिलासपुर के मोहभट्ठा के लिए जाएंगे 
  • दोपहर 3:30 से 4:30 बजे तक विभिन्न परियोजनाओं के भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। 
  • शाम 4:45 बजे मोहभट्ठा हेलीपैड से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे ।
  • शाम 5:25 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 
  • शाम 5:30 बजे वायुसेना के विमान से रायपुर माना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed