फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   PM Modi doesn't utter a word when girls are raped says rahul gandhi

राफेल सौदा ‘अब तक का सबसे बड़ा’ रक्षा घोटाला: राहुल गांधी

Fri, 10 Aug 2018 05:38 PM IST
रायपुर, भाषा
रायपुर, भाषा Updated Fri, 10 Aug 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
PM Modi doesn't utter a word when girls are raped says rahul gandhi

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज राफेल लड़ाकू विमान सौदे को देश का ‘‘अब तक का सबसे बड़ा’’ रक्षा घोटाला करार देते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दावा किया कि राफेल विमानों का दाम 540 करोड़ रुपये प्रति विमान से ‘‘जादुई तरीके से’’ बढ़कर 1600 करोड़ रुपये प्रति विमान हो गया। भारत ने 2015 में फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये थे।

विज्ञापन


गांधी ने कहा, ‘‘संप्रग सरकार ने राफेल करार तैयार किया था जिसके अनुसार हर विमान का दाम करीब 540 करोड़ रुपये था। करार तैयार था और मोदी जी को केवल फैसला करना था।’’ गांधी ने कहा, ‘‘लेकिन, मोदी जी फ्रांस गये और उन्होंने पिछला करार खत्म कर दिया और रक्षा मंत्री तथा अन्य कैबिनेट मंत्रियों को इसके बारे में पता नहीं था।’’ 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि लड़ाकू विमान के संबंध में एक अनुबंध सरकारी हिन्दुस्तान ऐरोनाटिक्स लिमिटेड से छीन लिया गया और इसे एक निजी कंपनी को दे दिया गया जिसने कभी विमान नहीं बनाया और ना ही कभी कोई रक्षा अनुबंध लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राफेल विमान सौदा: ये है पूरी कहानी जिसपर मचा है सियासी घमासान

उन्होंने दावा किया, ‘‘जिस कंपनी से करार किया गया उस पर 45 हजार करोड़ रुपये का ऋण था।’’ पार्टी की प्रदेश इकाई के नवनिर्मित कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर गांधी ने कहा कि मोदी ने उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में बलात्कार की घटनाओं पर एक शब्द भी नहीं बोला है। उन्होंने बलात्कार की घटनाओं के बारे में कहा कि स्थिति ‘‘पिछले तीन हजार सालों में’’ इतनी खराब कभी नहीं रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed