फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   pit in has now taken the beautiful form of pond at Balrampur Ramnujganj District Headquarters

CG: कचरे का गड्ढा बना खूबसूरत तालाबा, चारों ओर की गई गार्डनिंग; सुबह-शाम देखने वालों की लगी रहती भीड़

Mon, 12 Aug 2024 02:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: श्याम जी. Updated Mon, 12 Aug 2024 02:44 PM IST
सार

बलरामपुर रामनुजगंज जिला मुख्यालय के जिला पंचायत परिसर में गड्ढा अब तालाब का सुंदर स्वरूप ले चुका है। वहीं, तालाब के चारों ओर गार्डनिंग भी की गई है, जो तालाब की सुंदरता को चार चांद लगा रही है। पहले लोग जाने से कतराते थे, वहीं अब सुबह-शाम भीड़ लग रही है।

विज्ञापन
pit in has now taken the beautiful form of pond at Balrampur Ramnujganj District Headquarters
तालाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामनुजगंज जिला मुख्यालय के जिला पंचायत परिसर में बड़ा गड्ढा था, जहां पहले लोग कचरा फेंकते थे। वहां युवा आईएएस अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ रैना जमील की पहल पर अब स्वरूप बदल चुका है। गड्ढा अब तालाब का सुंदर स्वरूप ले चुका है। वहीं, तालाब के चारों ओर गार्डनिंग भी की गई है, जो तालाब की सुंदरता को चार चांद लगा रही है। पहले लोग जाने से कतराते थे, वहीं अब सुबह-शाम भीड़ लग रही है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 17 जनवरी 2012 को सरगुजा जिले से अलग होकर बलरामपुर रामानुजगंज जिला का गठन किया गया था। इसके बाद उत्तरोत्तर लगातार जिला मुख्यालय अपने प्रगति के ओर बढ़ रहा है। ग्राम अधोरा में जिला पंचायत कार्यालय करीब चार एकड़ में संचालित हो रहा है। जिला पंचायत कार्यालय के पीछे एक बड़ा गड्ढा था, जहां पर लोग कचरा फेंकते थे। 
विज्ञापन


स्थिति ऐसी थी कि लोग इधर जाने से भी कतराते थे। जिला पंचायत सीईओ के रूप में युवा आईएएस अधिकारी रैना जमीन ने पदभार संभाला। इसके बाद उनकी पहल पर गड्ढे की स्थिति अब तालाब एवं गार्डन के रूप में तब्दील हो गई। जिला पंचायत के द्वारा गड्ढे को सबसे पहले तालाब का सुंदर स्वरूप दिया गया। गार्डनिंग कर दी गई है। तालाब के चारों ओर चलने के लिए पेवर ब्लॉक भी लगवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालाब में पानी भरने के बाद यहां की खूबसूरती में चार चांद लग गई है। वहीं, यहां सिंदूर का पौधा, पाम ट्री सहित लान ग्रास लगाया गया है, जो अब हरा भरा हो गया है। यहां सुबह-शाम लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जिला पंचायत सीईओ रैना जमील ने कहा कि जिला पंचायत कार्यालय के कैंपस साफ सुथरा रहे एवं सुंदर दिखे, इसके लिए वहां तालाब एवं सौंदरीकरण कार्य कराया गया है। यहां काफी दूर-दराज से ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर आते हैं, ऐसे में उनके लिए सुकून से ठहर सकते हैं एवं घूम सकते हैं। तालाब में मछली पालन भी कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed