फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   PET result released students zero marks can also take admission in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: PET का रिजल्ट जारी, जीरो नंबर लाने वाले छात्र भी ले सकते हैं एडमिशन, जानें क्या कहता है नियम

Sat, 05 Aug 2023 11:51 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 05 Aug 2023 11:51 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग कॉलेजों में इस बार प्री इंजीनियरिंग टेस्ट में जीरो नंबर लाने वाले विद्यार्थी भी एडमिशन ले सकते हैं। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने बीते दिनों रिजल्ट जारी किया है।

विज्ञापन
PET result released students zero marks can also take admission in Chhattisgarh
व्यावसायिक परीक्षा मंडल भवन रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग कॉलेजों में इस बार प्री इंजीनियरिंग टेस्ट में जीरो नंबर लाने वाले विद्यार्थी भी एडमिशन ले सकते हैं। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने बीते दिनों रिजल्ट जारी किया है। प्रदेश में इस बार PET में एडमिशन के लिए न्यूनतम नंबर की अनिवार्यता खत्म कर दिया गया है। जुलाई में आयोजित परीक्षाएं प्री फार्मेसी टेस्ट, प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट, प्री एमसीए, बीएड और डीएलएड जैसे 8 प्रवेश परीक्षाओं के रिजल्ट जारी किए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में इंजीनियरिंग और तकनीकी कोर्स के एडमिशन के लिए नए नियम बनाए गए हैं। यह नियम शिक्षा सत्र 2023-24 से लागू होगा। इस बार इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं एडमिशन के पात्र हो गए हैं। फिलहाल, काउंसलिंग ओवरऑल रैंक के अनुसार ही होगी, जिन छात्रों के PET में ज्यादा नंबर हैं, वो मनचाहे कॉलेज में पढ़ सकते हैं। वही जिनके नंबर कम आए हैं, उन्हें खाली सीट होने पर ही प्रवेश मिलेगा। 
विज्ञापन


कुछ सालों से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्रों की संख्या में कमी आई है। 7-8 साल पहले इसके लिए 20 हजार सीटें रहा करती थीं, लेकिन अब छात्रों की संख्या कम हो गई है। नए नियम के अनुसार, दूसरे प्रदेश के बीच छात्र-छात्राएं खाली सीटों पर एडमिशन ले सकते हैं। क्योंकि अब अन्य राज्य का कोटा 10 प्रतिशत को खत्म कर दिया गया है। बता दें कि पहले राज्य के छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा। अन्य राज्य के लिए बचे हुए सीटों में प्रवेश ले सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed