फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Person committed suicide by hanging in Korba

Suicide In Korba : पत्नी के मायके जाने से आहत पति, फांसी लगाकर दे दी जान

Sat, 22 Jul 2023 01:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 22 Jul 2023 01:02 PM IST
सार

कोरबा जिले में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी, जिससे वह काफी परेशान रहता था।

विज्ञापन
Person committed suicide by hanging in Korba
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुसमुंडा थाना क्षेत्र में आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पत्नी के मायके जाने के बाद से वह परेशान रहता था। हालांकि मौके पर पहुंची कुसमुंडा थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कुसमुंडा थाना क्षेत्र के भैरोताल गांव निवासी परसराम धनवार (36) ने शनिवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है परसराम किसी निजी कंपनी में काम करता था। कुछ दिनों पति और पत्नी के बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई थी। उसने अपनी पत्नी से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन दोनों के बीच बात नहीं बनी। इसी के चलते वह बेहद परेशान रहता था।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, रात के वक्त खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चले गया। सुबह होने पर घर वालों ने काफी आवाज दी, तब भी दरवाजा नहीं खोला। परिजनों को लगा कि कोई अनहोनी हुई होगी और उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के अंदर परसराम फांसी को फंदे पर लटका देख परिजन हैरान रह गए।  बताया जा रहा है कि वह शराब पीने का आदि था, जिस वजह से उसकी पत्नी और बच्चें उसे छोड़कर चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed