{"_id":"5d484d9e8ebc3e6ccb57e7e8","slug":"people-of-chhattisgarh-welcomed-the-revoke-of-article-370","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के लोगों ने किया जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की समाप्ति का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के लोगों ने किया जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की समाप्ति का स्वागत
Mon, 05 Aug 2019 09:09 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 05 Aug 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के लोगों ने जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाने के भारत सरकार के फैसले का स्वागत किया है। जम्मू कश्मीर को लेकर केंद्र सरकार के फैसले से छत्तीसगढ़ के निवासी खुश हैं। राजधानी रायपुर में यहां के लोगों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। यहां के निवासियों का मानना है कि धारा 370 के खत्म होने से कश्मीर में विकास के रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन
रायपुर निवासी एवं अर्थशास्त्र की जानकार डॉक्टर श्रद्धा मिश्रा कहती हैं, देश में ‘एक राष्ट्र एक नागरिकता’ का जो सपना देखा जा रहा था, आज वह साकार हो गया है। धारा 370 की समाप्ति से जम्मू कश्मीर में सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इस प्रमुख आधार स्तंभ को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
मिश्रा ने कहा, अनुच्छेद 370 के हटने से राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा यहां के पर्यटन उद्योग का तेजी से विकास होगा। सरकार का यह फैसला पत्थरबाजों के लिए करारा जवाब भी है। राज्य के बिलासपुर शहर के निवासी तथा वन्यजीवों के लिए काम करने वाले मंसूर खान ने इस फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जम्मू कश्मीर में बाहरी लोगों द्वारा जमीन खरीदने पर कुछ प्रतिबंध लगाए जाने चाहिए, जिससे राज्य में कृषि भूमि के शोषण को रोका जा सके। खान कहते हैं कि कश्मीर के लोगों पर पाकिस्तान का प्रभाव रहा है।
अनुच्छेद 370 को खत्म करने से उस प्रभाव से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। इस कदम से वहां के लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और युवा गलत इरादे वाले लोगों के शिकार नहीं होंगे।