{"_id":"64c3f472d304c4f3050dfdb4","slug":"passengers-stranded-on-border-of-telangana-and-maharashtra-reached-bhopalpatnam-on-foot-through-hills-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"समक्का सारक्का बैराज : बैराज के 59 गेट खुलने से हर तरफ भरा पानी, यात्रियों ने पहाड़ियों से पैदल तय किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समक्का सारक्का बैराज : बैराज के 59 गेट खुलने से हर तरफ भरा पानी, यात्रियों ने पहाड़ियों से पैदल तय किया सफर
Fri, 28 Jul 2023 10:31 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 28 Jul 2023 10:31 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र व तेलंगाना में बाढ़ ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ाई दी हैं। दोनों राज्य की सीमा पर सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं। ऐसे में कुछ यात्री पहाड़ी रास्ते से होकर पैदल चलकर बड़ी कठिनाइयों से भोपालपटनम पहुंचे हैं।
विज्ञापन
यात्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीमावर्ती राज्य महाराष्ट्र और तेलंगाना के इलाकों में बारिश के चलते बीजापुर को तेलंगाना और महाराष्ट्र से जोड़ती सड़क पर आवागमन पिछले 24 घंटो से ठप है। भोपालपटनम ब्लॉक मुखयालय से 15 किमी दूर महाराष्ट्र के सोमनपल्ली को जोड़ती सड़क पर नाले का जलस्तर सुबह से बढ़ गया है। वहीं, तेलंगाना रुट पर गंगाराम के नजदीक जलस्तर बढ़ने से सड़क डूबा हुआ है।
विज्ञापन
दोनों ही अंतरराज्यीय मार्ग पर बीजापुर से गुजरने और इस तरफ आने वाली गाड़ियों के पहिये थम गए हैं। बताया जा रहा है तेलंगाना के गोदावरी नदी में बने समक्का सारक्का बैराज के 59 गेट खोल दिए गए हैं। इसकी वजह से नदी का जल स्तर बढ़ने लगा और भद्रकाली संगम के पास से बैक वॉटर से दोनों रस्ते जाम हो गए है। बीजापुर से हैदराबाद के लिए चार और महाराष्ट्र रुट पर तीन बसें नियमित रूप से चलती हैं। इसके अलावा सैकड़ों गाड़ियों का आना-जाना इस मार्ग से लगा रहता है। गंगारम में 20 घंटो से फंसे कुछ यात्री पहाड़ी रास्ते से होकर पैदल चलकर बड़ी कठिनाइयों से भोपालपटनम पहुंचे हैं।
विज्ञापन