फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Parrot named Piku missing in Kawardha

Kawardha: पीकू नाम का तोता हुआ गुम, मालिक ने पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की; जगह-जगह लगाए पोस्टर

Sun, 01 Oct 2023 09:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 01 Oct 2023 09:17 AM IST
सार

कबीरधाम जिले में अनोखा पक्षी प्रेम देखने मिला है। कवर्धा शहर के वार्ड नंबर 7, शिव मंदिर के पास गंगा नगर निवासी दुर्गा प्रसाद के घर का पालतू तोता कहीं उड़ गया है, इसका नाम पीकू है। इसके कहीं चले जाने से घर के लोग परेशान हो गए हैं।

विज्ञापन
Parrot named Piku missing in Kawardha
पीकू नाम का तोता हुआ गुम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले में अनोखा पक्षी प्रेम देखने मिला है। कवर्धा शहर के वार्ड नंबर 7, शिव मंदिर के पास गंगा नगर निवासी दुर्गा प्रसाद के घर का पालतू तोता कहीं उड़ गया है, इसका नाम पीकू है। इसके कहीं चले जाने से घर के लोग परेशान हो गए हैं। दुर्गा प्रसाद ने बताया कि तोता का पता बताने वाले को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


दुर्गा प्रसाद पूरे शहर में तोते के लापता होने के पोस्टर भी बांट रहे हैं। तोते की खोजबीन के लिए एनाउंसमेंट भी कराया जा रहा है। दुर्गा प्रसाद ने आगे बताया कि एक से वह तोता उनके पास था, घर में सभी लोगों का वह चहेता है। तोता खुला ही घूमता रहता था। हम उसे पिंजरे में कभी नहीं रखते थे। 27 सितंबर से वह कहीं गुम है। उसी दिन से हम उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। तोते को ढूंढकर लाने वाले को हम पांच हजार रुपये का इनाम देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed