{"_id":"651ea9957195ab554c0eed4a","slug":"parents-committee-members-staged-protest-demanding-administration-to-fulfill-their-demands-rajnandgaon-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनांदगांव: शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय में अव्यवस्थाओं का आलम, पालकों ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनांदगांव: शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय में अव्यवस्थाओं का आलम, पालकों ने किया धरना प्रदर्शन
Thu, 05 Oct 2023 05:48 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 05 Oct 2023 05:48 PM IST
सार
पालक समिति के सदस्य और पालकों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रशासन से मांग पूरी किए जाने की मांग की है। वहीं, मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में पालक समिति के सदस्य और पालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
पालक समिति के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय पेंड्री की अवस्था को लेकर पालक समिति ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस आवासीय विद्यालय में लगभग 400 के आसपास बालक और बालिका अध्यनरत हैं, लेकिन यहां की व्यवस्था भगवान भरोसे है। एक साल बीत जाने के बाद भी स्थाई प्राचार्य की व्यवस्था यहां नहीं हो पाई है, जिसे लेकर पालक समिति ने धरना प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय यहां व्यवस्था भगवान भरोसे है। आवासीय विद्यालय में बच्चों को न अच्छा खाना मिल पा रहा है और न ही अन्य व्यवस्थाएं मिल रही हैं। इसके कारण विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। राजनांदगांव कलेक्ट्रेट के सामने फ्लाईओवर के नीचे पालक समिति के पदाधिकारी कार्यकर्ता और विद्यार्थियों के पालकों ने धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति किए जाने अवस्था को सुधारने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया। पालक समिति द्वारा मांग पूरी नहीं होने पर चक्का जाम किए जाने की भी चेतावनी दी गई है, जिसमें एकलव्य विद्यालय के छात्राओं के भी शामिल होने की बात कही गई है। जिला प्रशासन के उदासीन रवैया से पालकों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्या का जल्द से जल्द निराकरण करने की मांग की है और बच्चों को सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई है। जिसमें खान की गुणवत्ता में सुधार, स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति अवस्था में सुधार सहित अन्य मांग की गई है।
विज्ञापन