फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   pakistani flag waved on house, accused arrested in chhattisgarh

Chhattisgarh: घर में फहराया पाकिस्तानी झंडा, फोटो वायरल हुई तो पहुंची पुलिस, BJP के धरने के बाद आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Oct 2022 05:48 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 26 Oct 2022 05:48 PM IST
सार

भाजपा का कहना है कि यह झंडा कहां से आया, झंडा लगाने के पीछे की मंशा क्या है, इस बात की पूरी जांच होनी चाहिए। आरोप लगाया कि पुलिस अभी तक इस मामले में ढीला रवैया अपना रही है। वह आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
pakistani flag waved on house, accused arrested in chhattisgarh
सारंगढ़ में मकान से पाकिस्तानी झंडा उतारते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक मकान पर पाकिस्तानी झंडा फहरा दिया गया। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हंगामा मच गया। लोगों ने इसकी शिकायत थाने में की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद BJP ने थाने में धरना दे दिया। मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने उसके घर से झंडा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच के लिए SP ने DSP रैंक के अफसर को जिम्मेदारी सौंपी है। मामला सरिया थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


शिकायत के बाद भी पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
जानकारी के मुताबिक, अटल चौक के पास रहने वाले सोहेल खान के घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा फहर रहा था। इसके बाद किसी ने इसकी फोटो ले ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। फोटो के वायरल होते ही हंगामा हो गया। कुछ लोग शिकायत लेकर थाने पहुंचे और FIR दर्ज करने की मांग करने लगे। आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर भाजपा नेता और कार्यकर्ता मंगलवार रात थाने पहुंच गए और घेराव कर दिया। वे आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। 
विज्ञापन




आरोपी बोला-बच्चे ने खेल-खेल में फहराया
दबाव बढ़ता देख पुलिस ने आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी सोहेल खान उर्फ मुश्ताक को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि तबीयत ठीक नहीं होने के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी का कहना है कि उसके बच्चे ने खेल-खेल में यह झंडा छत पर लगा दिया। हालांकि पाकिस्तानी झंडा घर में कहां से आया और इसको लगाने का क्या मकसद था, पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। भाजपा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीएसपी हेडक्वार्टर को सौंपी गई जांच
एसपी राजेश कुकरेजा ने बताया है कि आवेदन दिया गया है कि इस कृत्य से दो समुदायों में द्वेष फैल सकता है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर को जांच के लिए नियुक्त किया गया है। आरोपी के मोबाइल फोन व अन्य लिंक भी खंगाले जा रहे हैं। आरोपी ने पूछताछ में झंडा लगाने की बात स्वीकार की है। झंडा लगाने के उद्देश्य को लेकर भी जांच कर रहे हैं। आरोपी को आज ज्यूडीशियल रिमांड पर भेजा जा रहा है। फिलहाल झंडे को कब्जे में ले लिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed