Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Paddy procurement registration date extended, farmers can now register until November 30 in Chhattisgarh

CG: धान खरीदी पंजीयन की तिथि बढ़ी, अब 30 नवंबर तक किसान करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन; पोर्टल पर सभी सुविधाएं उपलब्ध

Thu, 27 Nov 2025 12:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 27 Nov 2025 12:59 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Paddy procurement registration date extended, farmers can now register until November 30 in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला किया है। राज्य शासन ने ‘एकीकृत किसान (एग्रीस्टैक) पोर्टल’ में पंजीयन और संशोधन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 नवंबर 2025 कर दी है। पहले जारी समय-सीमा पूरी होने से पहले ही किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


नए आदेश के मुताबिक, अब सभी समितियों में 30 नवंबर तक पोर्टल लॉगिन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस दौरान किसान न केवल अपना नया पंजीयन करवा सकेंगे, बल्कि कैरीफॉरवर्ड, फसल परिवर्तन, और रकबे में संशोधन जैसी प्रक्रियाएँ भी सहजता से पूरी कर सकते हैं। खाद्य विभाग ने निर्देश दिए हैं कि सभी समिति संचालक और संबंधित अधिकारी किसानों की पंजीयन प्रक्रिया में सहयोग सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी किसान का नाम छूटने न पाए।
विज्ञापन


राज्य सरकार का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में त्योहारी मौसम और खेतों के कामकाज के कारण कई किसान पंजीयन नहीं कर सके थे। ऐसे में समय सीमा बढ़ाना किसानों के हित में जरूरी था। एग्रीस्टैक पोर्टल के माध्यम से किसान अपने विवरण डिजिटली दर्ज कराकर आगामी धान खरीदी के लिए पात्रता सुनिश्चित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी अधिकारियों ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए दो टोल फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं। पंजीयन प्रक्रिया, तकनीकी समस्या या अन्य जानकारी के लिए किसान एग्रीस्टैक हेल्पडेस्क 1800-233-1030 तथा खाद्य विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed