{"_id":"5a1c21214f1c1bce408b97a9","slug":"organization-running-in-the-name-of-narendra-modi-on-the-radar-of-intelligence-bureau","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नरेंद्र मोदी के नाम पर संगठन चलाने वाले आईबी की रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नरेंद्र मोदी के नाम पर संगठन चलाने वाले आईबी की रडार पर
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Nov 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर संस्था या संगठन चलाने वालों लोग अब केंद्रीय इंटेलिजेंस ब्यूरो की रडार पर हैं। सीबीआई उन तमाम लोगों का डाटाबेस तैयार कर रही है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने छत्तीसगढ़ भाजपा यूनिट से उन तमाम संगठनों की जानकारी मांगी है जो नरेंद्र मोदी के नाम पर संगठन चला रहे हैं।
सीबीआई ने जिन संगठनों की जानकारी मांगी है उनमें नमो सेना, मोदी आर्मी जैसे संगठन प्रमुख हैं। भाजपा संगठन में बड़े पदों पर तैनात सूत्रों के मुताबिक नरेंद्र मोदी के नाम पर संगठन चलाने वालों की केंद्रीय संगठन को शिकायत मिली है। इन संगठनों पर पार्टी की गतिविधियों के साथ ही कई अन्य तरह के काम करने के आरोप हैं।
संगठनों के कुछ पदाधिकारी आपराधिक मामलों में भी शामिल पाए गए हैं और नरेंद्र मोदी का नाम खराब करने का काम कर रहे हैं। राज्य में सक्रिय ऐसे सभी संगठनों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नाम से चल रहे संगठनों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, 'ऐसे तमाम संगठनों के कामकाज और पदाधिकारियों की जानकारी मंगाई गई है। इन संगठनों के पदाधिकारी अगर भाजपा के सदस्य नहीं हैं और पार्टी के बड़े नेताओं के नाम का इस्तेमाल कर संगठन बनाकर रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'
भाजपा सूत्रों के मुताबिक इन संगठनों में बीजेपी से जुड़े नेता नहीं है। कई संगठनों में तो ऐसे पदाधिकारी हैं जिनके पास बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता भी नहीं है लेकिन वे पार्टी का झंडा और बैनर लगाकर घूम रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि कई सक्रिय संगठनों ने कारोबारियों और अन्य प्रबुद्ध लोगों से पैसे की भी मांग की। इसके मद्देनजर इन संगठन के पदाधिकारियों की जिला स्तर पर रिपोर्ट तलब की गई है। आपराधिक किस्म के पदाधिकारियों के पुलिस रिकार्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक नरेंद्र मोदी और डॉ. रमन सिंह के नाम पर बने संगठन पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों पर काम का दबाव बनाते हैं और अफसरों को धमकी देने का भी काम करते हैं। इससे पार्टी की छवि तो खराब हो ही रही है, सरकारी अधिकारियों में डर फैलाने की भी कोशिश की जा रही है।