फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   One youth died and two youth were injured in road accident in Balrampur Ramanujganj

Road Accident: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, एक युवक की मौत; दो गंभीर रूप से घायल

Mon, 08 Jul 2024 09:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामनुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामनुजगंज Published by: श्याम जी. Updated Mon, 08 Jul 2024 09:13 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज में अनियंत्रित होकर एक बाइक पेड़ से टकरा गई। इस दौरान बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, दो युवकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
One youth died and two youth were injured in road accident in Balrampur Ramanujganj
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज वार्ड क्रमांक-13 में रहने वाले तीन युवक रविवार रात करीब 11 बजे झारखंड के रंका की ओर से रामानुजगंज वापस बाइक से आ रहे थे। इस दौरान बाइक की पेड़ से जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे एक युवक को गंभीर चोट लगी। वहीं, दो अन्य घायल हो गए। दोनों घायलों को रामानुजगंज अस्पताल लाया गया। दोनों घायल युवकों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। वहीं, एक घायल युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे रांची ले जाया गया था, जहां इलाज कारण उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के कर्मचारी रामजीवन ठाकुर के इकलौते पुत्र विकास ठाकुर अपने दो दोस्तों के साथ रविवार रात करीब 11 बजे झारखंड के रंका की ओर से वापस रामानुजगंज आ रहा था। इस दौरान 22 प्लॉट विश्रामपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे तीनों घायल हो गए। विकास की स्थिति गंभीर देखते हुए तत्काल परिजनों ने उसे रांची बेहतर इलाज के लिए ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं, दो अन्य घायल युवकों को रामानुजगंज अस्पताल लाया गया था। जहां से घायल युवक मंजा प्रजापति एवं रोहित पासवान की स्थिति गंभीर देखते हुए अंबिकापुर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed