फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   one woman died And two injured in Mine collapse at korba

Korba: छुई खदान धसने से बड़ा हादसा, एक महिला की मौत, दो घायल, मचा कोहराम

Mon, 09 Jan 2023 10:59 PM IST
ललित कुमार सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 09 Jan 2023 10:59 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के करमंदी गांव में सोमवार को छुई मिट्टी खदान में खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में गांव की एक महिला की मौत हो गई है, जबकि अन्य 2 महिलाएं घायल हैं। दोनों का मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां पर चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
one woman died And two injured in Mine collapse at korba
मृतका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के करमंदी गांव में सोमवार को छुई मिट्टी खदान में खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में गांव की एक महिला की मौत हो गई है, जबकि अन्य 2 महिलाएं घायल हैं। दोनों का मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां पर चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद चारों तरफ कोहराम मच गया। पुलिस मर्ग कायम मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मिट्टी खदान धसकी
करमंदी गांव में हुए हादसे में छुई मिट्टी खदान धसक गई। जानकारी के मुताबिक, गांव की 3 महिलाएं अपनी जरूरत के लिए मिट्टी खनन करने के लिए नजदीक स्थित खदान में गई हुई थी। काम के दौरान ही खदान का ऊपरी हिस्सा धंस गया और महिलाएं इसकी चपेट में आ गईं। घटना में 35 वर्षीय प्रमिला की मौत हो गई। वहीं दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। गांव के लोगों को इस घटना की जानकारी होने के बाद उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। डायल 112 के जरिए पीड़ितों को जिला अस्पताल लाया गया। मृतका के पति कौशल ने बताया कि प्रमिला उसकी दूसरी पत्नी थी। जबकि पहली पत्नी की कुछ समय पहले बीमारी से मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि इस हादसे में एक महिला की मौत हुई और 2 लोग घायल हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। इससे पहले विभिन्न क्षेत्रों में हुई घटनाओं को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क किया गया था। इसके बावजूद अति उत्साह दिखाए जाने से घटना घट रही है। छत्तीसगढ़ के औद्योगिक जिला कोरबा में मुख्य रूप से कोयला खनिज बहुतायत में उपलब्ध हैं। इसके दोहन एवं परिवहन से प्रदेश सरकार को प्रतिवर्ष कई अरब रुपए की रॉयल्टी मिलती है। लोग ज्यादातर उपयोग मिट्टी, मुरूम और बालू का करते हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग कच्चे मकानों की लिपाई पुताई के लिए छूई मिट्टी का उपयोग भी करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed