फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   One person died in a road accident in Korba

Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

Fri, 28 Mar 2025 09:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 28 Mar 2025 09:21 PM IST
सार

कोरबा जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
One person died in a road accident in Korba
ट्रेलर की टक्कर से शख्स की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत कनकी मुख्य मार्ग जोड़ा पूल के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और वाहन चालक को पकड़ लिया। सूचना संबंधित सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी को दी गई, जहां मौके पर पहुंचे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान एसईसीएल मानिकपुर फनेश्वर यादव (39) के रूप में की गई उनके परिजनों को सूचना दी गई, जहां उसका भाई मौके पर पहुंचा और उसे देखते ही रो-रोकर बुरा हाल था। सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि इस घटना के वहां के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हादसे के बाद तहसीलदार को भी सूचना दे दी गई है। वहीं, मिलने वाले तात्कालिक सहायता राशि मृतक के परिजनों को देने की बात कही है।
विज्ञापन


मृतक फनेश्वर यादव के पिता पोखन लाल यादव रिटायर्ड एसईसीएल कर्मी हैं। फनेश्वर दो भाइयो में बड़ा था। ट्रांसपोर्ट लाइन में काम करता था, उसके पास दो ट्रक थे, जो ट्रांसपोर्टिंग के कार्य में लगा हुए थे। लेकिन वह नहीं चलने के कारण आर्थिक रूप से काफी परेशान था। वहीं, बताया जा रहा है कि फाइनेंस कंपनी के लोग भी उसे बहुत परेशान किया करते थे, जिसे लेकर वह अक्सर परेशान रहा करता था। उसकी शादी हो चुकी है और पत्नी और एक आठ साल का मासूम बच्चा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed