छत्तीसगढ़ः नारायणपुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में नक्सली ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी करने आए नक्सली को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पुलिस महानिदेशक गिरधारी नायक (नक्सल रोधी) के मुताबिक छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के ओरछा क्षेत्र में नक्सलियों ने हेलीपेड की सुरक्षा में लगे सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई। इसमें एक नक्सली मौके पर ही मारा गया जबकि उसके साथी मौके से भाग गए।
नक्सलियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र बस्तर लोकसभा सीट के तहत आता है। यहां पहले चरण में गुरुवार को मतदान हुआ। क्षेत्र के दूरदराज इलाकों में दोपहर 3 बजे मतदान समाप्त होने के साथ ही मतदानकर्मियों को हेलीकॉप्टर से नारायणपुर लाया गया।
Narayanpur: One Naxal killed in encounter with security forces in Orchha. One Special Task Force (STF) constable sustained injuries; he is out of danger. Body of the Naxal recovered along with a country made pistol,a knife,a pitthu bag,&other incriminating materials.#Chhattisgarh https://t.co/JyE5JGjeoc
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 11, 2019
इससे पहले छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से तीन हथियार बरामद किए गए हैं। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि जिले के बेदरे थाना क्षेत्र से पुलिस ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार जब्त कर लिया है।
उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह जिला बल और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संयुक्त दल ने गश्त के दौरान संदिग्ध नक्सलियों को पकड़ लिया। बता दें कि क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए लगभग 80 हजार जवानों को तैनात किया गया है। बस्तर संसदीय सीट के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र कोंटा, दन्तेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। जबकि विधानसभा क्षेत्र बस्तर, चित्रकोट, कोण्डागांव और जगदलपुर में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.