{"_id":"5bfb93ddbdec2241ad18abc2","slug":"one-naxal-injured-in-an-exchange-of-fire-which-ensued-between-naxals-and-cobra-battalion","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 9 नक्सली ढेर, दो पुलिसकर्मी शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 9 नक्सली ढेर, दो पुलिसकर्मी शहीद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सोमवार को नक्सलियों और सुरक्षा बल के जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में 9 नक्सली मारे गए। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी शहीद हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि मुठभेड़ रायपुर से 500 किलोमीटर दूर तेलंगाना सीमा के समीप किस्तराम इलाके के जंगल में उस वक्त हुई जब सुरक्षा बल के जवान नक्सल रोधी अभियान पर निकले थे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से 9 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इसके साथ ही भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। फायरिंग में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दो जवान शहीद हुए हैं। अतिरिक्त सुरक्षा बल घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। सुरक्षा बलों का अभियान जारी है।
विज्ञापन
Chhattisgarh: Bodies of 9 Naxals recovered today following an encounter with security forces near Bijapur. 2 security personnel also lost their lives. A huge cache of weapons has been recovered. More details awaited. pic.twitter.com/0LtpsAo39M
— ANI (@ANI) November 26, 2018