{"_id":"5fc005be9412e40c6d523054","slug":"one-lakh-naxalites-killed-in-police-encounter-in-bijapur-in-chhatisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बीजापुर में पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली हुआ ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बीजापुर में पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली हुआ ढेर
Fri, 27 Nov 2020 01:15 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, बीजापुर
एजेंसी, बीजापुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के जवान - सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित बीजापुर में बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस के जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली को ढेर कर दिया। नक्सली पर एक लाख का इनाम था। पुलिस ने मुठभेड़ में जनमिलिशिया कमांडर संतोष पोडियम को मार गिराने का दावा किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल से रायफल, पिट्ठू, नक्सल सामग्री और दैनिक उपयोग का समान भी बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मारा गया नक्सली पुलिस एसआई और रेंजर की हत्या समेत कई नक्सल वारदातों में शामिल था।
विज्ञापन