फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   One and a half crore rupees fraud in the name of share market in Raigarh

दोगुने लाभ के लालच में गए ड़ेढ़ करोड़: किसी ने लोन तो किसी ने जमीन बेचकर किया निवेश, पूरे परिवार संग हुआ फ्रॉड

Sun, 13 Jul 2025 10:42 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Sun, 13 Jul 2025 10:42 AM IST
सार

रायगढ़ में राम नारायण साहू और लक्ष्मी पटेल ने शेयर मार्केट व अन्य स्कीमों में दोगुना लाभ का लालच देकर एक महिला और उसके परिवार से 1.44 करोड़ रुपये की ठगी की। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
One and a half crore rupees fraud in the name of share market in Raigarh
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी - फोटो : AI Generated

विस्तार

रायगढ़ जिले में शेयर मार्केट और अन्य निवेश स्कीमों में दोगुना लाभ का लालच देकर एक महिला और उसके परिवार से करीब 1.44 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी राम नारायण साहू के खिलाफ धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उनकी मुलाकात 15 साल पहले सरायपाली, महासमुंद निवासी लक्ष्मी पटेल (45) से हुई थी। 2022 में लक्ष्मी ने अपने रिश्तेदार के जीजा राम नारायण साहू को उनके घर लाकर मिलवाया। राम नारायण ने दावा किया कि वह 2017-18 से शेयर मार्केट में काम कर रहा है और निवेश पर दोगुना लाभ दिला सकता है। लक्ष्मी ने भी दावा किया कि वह शेयर मार्केट में सक्रिय है। विश्वास जीतने के लिए राम नारायण ने पीड़िता के शुरुआती 6 लाख रुपये के निवेश पर 21 महीनों में 10 लाख रुपये लौटाए।
विज्ञापन


परिवार के कई सदस्यों ने किया निवेश
पीड़िता ने इस स्कीम की जानकारी अपने पति, बेटे, दो बेटियों, दामाद और भाभी को दी, जिन्होंने भी निवेश किया। पति ने 14.5 लाख रुपये राम नारायण के भाई तुलेश्वर साहू के खाते में जमा किए। बेटे ने 13 लाख रुपये का पर्सनल लोन लेकर हेमंत साहू और देवनारायण साहू के खातों में 11 लाख रुपये जमा किए। बेटी ने अपनी सैलरी से 8.3 लाख रुपये जानकी देवी साहू के खाते में जमा किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 1 करोड़ 44 लाख 46 हजार रुपये की ठगी की गई
भाई ने जमीन बेचकर 27.36 लाख रुपये राम नारायण, हेमंत, देवनारायण, राजकुमार साहू, तुलेश्वर एलएस डिजिटल, और अनिल शंकर साहू के खातों में ट्रांसफर किए। दामाद ने 2.5 लाख रुपये का लोन लेकर राम नारायण के खाते में जमा किया। भाभी ने तीन लाख रुपये जमा किए। इसके अतिरिक्त, 70 लाख रुपये नकद में अलग-अलग तारीखों पर राम नारायण को दिए गए। कुल मिलाकर 1 करोड़ 44 लाख 46 हजार रुपये की ठगी की गई।

स्कीमों का झांसा
राम नारायण ने शेयर मार्केट के साथ-साथ राणा ज्वेलर्स, ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फेडरेशन, डीएमएस बिल्डर्स एंड डेवलपर्स रायपुर, एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया, वन सुमन विहार सोनाखान, और छत्तीसगढ़ महतारी सेवा समिति जैसी स्कीमों में निवेश का लालच दिया। पीड़िता की बेटियों को व्हाट्सएप और फोन के जरिए निवेश के लिए उकसाया गया।

चेक बाउंस और टालमटोल
जब पीड़िता ने निवेश की रकम और लाभ के बारे में पूछा, तो राम नारायण ने टालमटोल शुरू कर दी। मार्च में उसने एक खाली हस्ताक्षरित चेक (एचडीएफसी बैंक, खाता संख्या 5020****, चेक नंबर 000098) दिया और 10 मई के बाद 80.52 लाख रुपये निकालने को कहा। 2 जुलाई को चेक जमा करने पर खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण यह बाउंस हो गया। इसके बाद राम नारायण ने फोन उठाना बंद कर दिया। उसके भाइयों देवनारायण और तुलेश्वर ने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई कि राम नारायण ने न तो शेयर मार्केट में और न ही किसी स्कीम में पैसा निवेश किया, बल्कि छलपूर्वक राशि हड़प ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed