फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   One accused arrested for betting online in Raipur

रायपुर: ऑनलाइन सट्टा खिलाते एक आरोपी गिरफ्तार, मुखबिर ने बताया पता, पुलिस ने दबोचा

Thu, 17 Aug 2023 07:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 17 Aug 2023 07:53 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ शासन ने जुआ और सट्टा पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए निर्देश दिया है। जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर नवीन कानून अधिनियम के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
One accused arrested for betting online in Raipur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। छत्तीसगढ़ शासन ने जुआ और सट्टा पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए निर्देश दिया है। जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर नवीन कानून अधिनियम के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं। आज गुरुवार की ऑनलाइन सट्टा संचालन करवा रहे युवक को पुलिस ने धरदबोचा है। 

विज्ञापन


ये मामला आरंग थाने क्षेत्र का है, जहां एक युवक ने खुलेआम ऑनलाइन सट्टा संचालन कर रहा था। अपराध के मामलों पर पुलिस हर जगह मुखबिर लगाए हुए हैं। इस दौरान मुखरबीर के सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ करने पर अपना नाम अनीश चंद्राकर आरंग निवासी होना बताया। पुलिस के तलाशी पर मोबाइल में डिमांड आईडी लेकर सट्टा संचालन करना पाया। सट्टा के संबंध में पूछने से उसके साथी सौरभ चन्द्राकार के साथ ऑनलाइन सट्टा खिलाना बताया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी अनीश चंद्राकर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 नग आईफोन और घटना से संबंधित 1 नग दोपहिया वाहन की जुमला कीमती लगभग 2 लाख रुपए जब्त किया गया है। उसके खिलाफ थाना आरंग में अपराध क्रमांक 498/23 धारा 4(क) जुआ एक्ट और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत जेल भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed